हार्दिक पांड्या फिर हुए चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20I सीरीज से हो सकते हैं बाहर

पैर में हल्की चोट के कारण हार्दिक पांड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी में एक और बाधा आ सकती है, जिससे अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ में उनके खेलने पर संदेह पैदा हो गया है। वह BCCI CoE की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अभी एक दिन पहले ही खबर आई कि हार्दिक पांड्या अपनी फुल स्ट्रेंथ से गेंदबाजी कर रहे हैं। माना जा रहा था कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, अब उनकी वापसी में एक और चोट ने परेशानी खड़ी कर दी है। इसके चलते वह टी20I सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

Hardik Injured

फिर चोटिल हुए हार्दिक पांड्या। फाइल फोटो

हार्दिक पांड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी में एक और रुकावट आ सकती है। BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में ट्रेनिंग के दौरान उनके पैर में हल्की चोट लग गई है, जिससे अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए उनकी वापसी पर सवालिया निशान लग गया है। इस चोट के पता चलने के बाद हार्दिक को गेंदबाजी करने से रोक दिया गया है। वह फिलहाल बल्लेबाजी पर फोकस कर रहे हैं।

End of Feed