हार्दिक को कप्तान बनाए जाने की टाइमिंग गलत, मुंबई के खराब प्रदर्शन पर हरभजन की दो टूक

Harbhajan Singh On Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि मैनेजमेंट ने जो यह फैसला किया उसकी टाइमिंग सही नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हरभजन सिंह ने दी मुंबई इंडियंस पर प्रतिक्रिया
  • हरभजन सिंह ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर दी प्रतिक्रिय
  • टीम मैनेजमेंट के फैसले पर भी उठाया सवाल

Harbhajan Singh On Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ उतरने का दांव बिल्कुल सही नहीं बैठा। मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी और उसका सफर 8 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर खत्म हुआ। 14 मैच में टीम केवल 4 मुकाबला ही जीत पाई। बतौर कप्तान तो हार्दिक पांड्या की आलोचना हुई ही एक खिलाड़ी के तौर पर भी वह इस सीजन फेल रहे।

cricket news hindi, harbhajan singh

हरभजन सिंह और मुंबई इंडियंस (साभार-X/IPL)

खिलाड़ी के तौर पर फेल हार्दिक

एक खिलाड़ी के तौर पर हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की बात करें तो 14 मैच में उन्होंने 18 की मामूली औसत से 216 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर 46 रन रहा। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 14 मैच की 12 पारी में 11 विकेट तो चटकाए लेकिन उनका इकोनॉमी 10 से ऊपर का थो जो उनके सरीखे खिलाड़ी को शोभा नहीं देता है।

End of Feed