कोहली के बाहर जाने से खुश हूं मैं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की अजीबोगरीब दलील

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने अजीबोगरीब दलील दी। विराट की जगह इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है।

मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट हैं, लेकिन रोहित के फिटनेस पर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विराट कोहली इंजरी के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, इंग्लैंड दौरे के लिए किंग कोहली उपलब्ध रहेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की इस सीरीज में विराट कोहली को युवा यशस्वी जायसवाल रिप्लेस करेंगे, जिसकी घोषणा, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को कर दी थी। जायसवाल को रोहित शर्मा के कारण वनडे टीम में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। आखिरी बार जब जायसवाल भारत के लिए वनडे खेले थे तो उन्होंने शानदार शतक जड़ा था। इसके बावजूद अब उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर ही मौका मिलता है। अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भी एकबार यही हुआ, जब उन्हें विराट की जगह टीम में शामिल किया गया।

VIRAT KOHLI

विराट कोहली (साभार-x)

विराट के बाहर जाने पर पूर्व भारतीय का बयान

विराट कोहली के इस सीरीज में ना खेल पाने को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने अजीबोगरीब दलील दी। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा 'मैं वास्तव में विराट कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में न खेलने की खबर से खुश हूं। मुझे लगा था कि अगर विराट अगले वर्ल्ड कप तक हर सीरीज खेलते तो यह कुछ ज्यादा ही हो जाता। आईपीएल के बिजी शेड्यूल के बाद उनके लिए आराम करना ही अच्छा था।' उन्होंने ये बात विराट के वर्कलोड को देखते हुए कही।

End of Feed