हार्दिक के मुंबई लौटने पर क्या बोले गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी

IPL Retention 2024: तमाम अफवाहों के बाद आखिरकार हार्दिक पांड्या ने अपनी पहली टीम मुंबई में वापसी कर ली। गुजरात के साथ शानदार दो सीजन गुजारने के बाद हार्दिक की वापसी हुई है। उन्होंने बतौर कप्तान पहले ही सीजन में गुजरात को चैंपियन बनाया था।

गुजरात टाइटंस के लिए दो शानदार सीजन देने के बाद हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस में घर वापसी कर ली। मुंबई में आने के साथ ही उन तमाम अटकलों पर लगाम भी लग गई, जिसमें हार्दिक के भविष्य को लेकर गुजरात और मुंबई इंडियंस के बीच खींचतान चल रही थी। हार्दिक ने बतौर कप्तान गुजरात को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया और फिर 2023 में टीम उप-विजेता रही।

Vikram Solanki

हार्दिक पांड्या और विक्रम सोलंकी (IPL)

टीम के डायरेक्टर ने दी प्रतिक्रिया

हार्दिक के मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद टीम के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मुंबई इंडियंस में वापस जाने का निर्णय पूरी तरह से हार्दिक पांड्या का था और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

End of Feed