वैभव सूर्यवंशी को बाउंसर मारकर घायल करने वाले रबाडा ने उनके लिए ये क्या कह डाला

Kagiso Rabada on Vaibhav Sooryavanshi: गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे रबाडा ने कहा कि वैभव सबको हैरान कर रहे हैं। उनके हाथ बहुत तेज चलते हैं और वो तुरंत समझ जाते हैं कि गेंद कहां गिरेगी। उनमें गजब की एनर्जी है।

Kagiso Rabada on Vaibhav Sooryavanshi: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से काफी प्रभावित हैं। रबाडा का मानना है कि IPL में वैभव के शानदार प्रदर्शन की वजह उनकी तेज बल्लेबाजी और गेंद की लेंथ को जल्दी समझने की काबिलियत है। वैभव ने प्लेऑफ में दो बड़ी पारियां खेलीं। उन्होंने एलिमिनेटर में 97 और दूसरे क्वालीफायर में 96 रन बनाए। हालांकि शुक्रवार को उनकी 96 रन की पारी के बाद भी राजस्थान रॉयल्स फाइनल में नहीं पहुंच सकी। टीम को दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस से 7 विकेट से हार मिली।

Vaibhav and Rabada

वैभव सूर्यवंशी कगिसो रबाडा (IPL)

सबको हैरान कर रहे हैं वैभव

गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे रबाडा ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "वैभव सबको हैरान कर रहे हैं। उनके हाथ बहुत तेज चलते हैं और वो तुरंत समझ जाते हैं कि गेंद कहां गिरेगी। उनमें गजब की एनर्जी है।" रबाडा ने आगे कहा, "युवा खिलाड़ियों में जोश और बेफिक्री होती है। वैभव में वही दिख रहा है। वो नेचुरल तरीके से खेलते हैं, इसलिए इतना अच्छा कर पा रहे हैं।" रबाडा ने साफ कहा कि इस लेवल पर उम्र कोई मायने नहीं रखती। "वैभव जो कर रहे हैं वो कमाल है।" रबाडा ने उस मैच में 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट भी लिए। उन्होंने माना कि उनकी टीम के गेंदबाजों ने कुछ जगह लाइन-लेंथ ठीक नहीं रखी। रबाडा बोले, "हम जल्दी विकेट लेना चाहते थे। 2 विकेट मिले भी, लेकिन हमने बहुत सारी शॉर्ट गेंदें फेंकी। शुरुआत में ज्यादा सटीक रहना चाहिए था।"

End of Feed