गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 का टॉस उस वक्त विवादों में आ गया जब दो बार सिक्का उछाला गया। दरअसल पहली बार जब सिक्का उछाला गया तो राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने हेड्स कॉल किया, लेकिन आया टेल आया। हालांकि, इस टॉस को नहीं माना गया क्योंकि मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने कहा कि उन्हें पराग की कॉल सुनाई नहीं दी, फिर शुभमन गिल को दोबारा सिक्का उछालने के लिए कहा गया। गिल ने दोबारा सिक्का उछाला और इस बार पराग ने दोबारा हेड्स कॉल किया और टॉस जीत लिया। पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
टॉस जीतने के बाद रियान पराग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बाद में शुभमन गिल से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन भाग्य पराग के साथ था। पहली बार जब सिक्का उछाला गया तो टॉस गिल के फेवर में गिरा था। राजस्थान की टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम एक बदलाव के साथ उतरी। गुजरात ने कुलवंत खेजोरेलिया की जगह साई किशोर को शामिल किया।
आज के मैच में राजस्थान और गुजरात की प्लेइंग इलेवन-
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
गुजरात टाइटंस प्लेइंग-इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
