GT vs RR Preview: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम, अहमदाबाद में कांटे की टक्कर

GT vs RR Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुघवार (9 अप्रेल 2025) को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मैच खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मेें किया जाएगा।

GT vs RR Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 23वें मैच में गुजरात टाइटंस की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होने जा रही है। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में किया जाने वाला है। मेज़बान टीम वर्तमान में चार मैचों में तीन जीत के साथ आईपीएल 2025 अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ़ सात विकेट से जीता और अंक तालिका में आगे बढ़ गए।गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में आमने-सामने होंगे तो उनकी निगाह गेंदबाजी की अपनी कमियां दूर करने पर होगी।टाइटंस के अभी छह अंक है और यहां जीत दर्ज करने से तालिका में उसकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी। रॉयल्स के चार अंक हैं और वह भी भविष्य में किसी तरह के अगर मगर की स्थिति से बचने के लिए यहां जीत हासिल करना चाहेगी।

GT vs RR

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स प्रीव्यू

इन दोनों टीम के कुछ प्रमुख गेंदबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और अगर इन टीमों को तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करनी है तो उनके गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में अभी तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर आर साई किशोर ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। स्टार स्पिनर राशिद खान और अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की खराब फॉर्म उसके लिए चिंता का विषय है।

End of Feed