क्रिकेट

GT vs RR IPL 2025 Live Streaming: कब और कहां देखें गुजरात और राजस्थान के बीच आज के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

GT vs RR IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

गुजरात और राजस्थान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

GT vs RR IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल में आज शुभमन गिल एंड कंपनी गुजरात का सामना संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस के लिए घर पर यह तीसरा मुकाबला है। पहला मुकाबला गंवाने के बाद यह टीम लगातार 3 मुकाबला जीत चुकी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो वह अब तक 4 मैच खेली है और उसे 2 में जीत मिली है। पिछले मुकाबले में उसने पंजाब किंग्स को 50 रन से पटखनी दी थी। उससे पहले उसने अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।

वहीं दूसरी और गुजरात टाइटंस की टीम गिल की कप्तानी में बैटिंग और बॉलिंग दोनों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कप्तान गिल भी फॉर्म में लौट आए हैं। साई किशोर और जोस बटलर लगातार रन बना रहे हैं। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (GT vs RR Match Date)

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्सके बीच मुकाबला बुधवार (9 अप्रैल, 2025) को खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (GT vs RR Match Venue)

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्सके बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियन में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (GT vs RR Match Time)

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्सके बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (GT vs RR Match On Tv)

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्सके बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (GT vs RR Match Live Streaming)

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्सके बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

गुजरात टाइटंस की टीम: बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, करीम जनत।

राजस्थान रॉयल्स की टीम: संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, संदीप शर्मा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article