क्रिकेट

जीटी और आरआर के बीच मैच की पिच रिपोर्ट

आज (9 April 2025) इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाना है। टूर्नामेंट के इस 23वें मैच का आयोजन अहमदाबाद में होना है। मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक गुजरात की टीम ने 4 में से 3 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने चार मैचों में 2 में जीत हासिल की है और उतने ही मैच गंवाए भी हैं। यहां हम जानेंगे गुजरात-राजस्थान आज के मैच की पिच रिपोर्ट और कुछ खास आंकड़े।

Image

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज 23वां मुकाबला
  • गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की होगी टक्कर
  • गुजरात और राजस्थान का मैच अहमदाबाद में होगा

आईपीएल 2025 में आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के बीच खेला जाना है। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद (Ahmedabad) में होगा। अब तक हुए मुकाबलों में गुजरात टाइटंस के ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने चार मैचों में से सिर्फ एक मुकाबला गंवाया है। गुजरात ने अपने अभियान में अपने पहले मैच में पंजाब के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद जोरदार वापसी की और उसके बाद मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद के खिलाफ लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है। वे 1.031 के शानदार नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक 4 मैचों में 2 मैच जीते और 2 मैच हारे हैं। राजस्थान की टीम को पहले दो मैचों में हैदराबाद और कोलकाता के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिर उन्होंने बेहतरीन वापसी करते हुए चेन्नई और पंजाब के खिलाफ अपने पिछले दो मुकाबले लगातार जीते हैं। वे -0.185 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर हैं। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से होगा।

आज आईपीएल में राजस्थान और मेजबान गुजरात की टीमों के बीच होने वाले सीजन के 23वें मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास में आंकड़े क्या कहते हैं। गुजरात और राजस्थान के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 6 मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में गुजरात का पलड़ा काफी भारी रहा है। उन्होंने राजस्थान को 5 मैचों में मात दी है, जबकि राजस्थान सिर्फ 1 मैच में गुजरात को शिकस्त देने में सफल रही है। आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच अहमदाबाद के मैदान पर होने वाला है, तो इस ग्राउंड से जुड़े इन दोनों टीमों के आंकड़े भी देख लेते हैं। अहमदाबाद में अब तक गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच सिर्फ 2 मैच हुए हैं। इन मैचों में दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है और अब गुजरात की टीम अपने गढ़ को बचाने के लिए उतरेगी।

मेजबान गुजरात टाइटंस और मेहमान राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होने वाला आईपीएल 2025 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में होने जा रहा है, तो यहां की पिच के बारे में आपको बताते हैं। दुनिया के इस सबसे विशाल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज ही हावी होते नजर आए हैं। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाज और बीच के ओवरों में स्पिनर्स बैटिंग टीम को कुछ झटके जरूर देंगे। यहां अब तक सबसे बड़ा आईपीएल टी20 टीम स्कोर पंजाब किंग्स के नाम दर्ज है जब उन्होंने मेजबान गुजरात की टीम के खिलाफ मौजूदा सीजन में खेले गए मुकाबले में 5 विकेट पर 243 रन बना दिए थे। वहीं, नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर न्यूनतम आईपीएल स्कोर (89 रन) मेजबान गुजरात टाइटंस टीम के नाम दर्ज हो रखा है। यहां सर्वाधिक लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा पंजाब किंग्स ने पिछले आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ किया था जब उन्होंने 200 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। अहमदाबाद की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। यहां खेले गए अब तक के 37 आईपीएल मैचों में 17 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 20 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। आंकड़ों की नजर से देखें तो यहां पूरे मैच में पिच पर बल्लेबाज अपना दबदबा कायम कर सकते हैं।

अहमदाबाद में खेले गए पिछले 5 आईपीएल मैचों के स्कोरकार्ड (Scorecards and Results Of Last 5 IPL Matches At Ahmedabad)

मैच की तारीखदोनों टीमेंमुकाबले का स्कोरकार्डनतीजा
10 मई 2024गुजरात-चेन्नईगुजरात- 231/3, चेन्नई- 196/8गुजरात 35 रन से जीता
21 मई 2024गुजरात-हैदराबादहैदराबाद- 159 (19.3 ओवर), कोलकाता- 164/2 (13.4 ओवर)कोलकाता 8 विकेट से जीता
22 मई 2024राजस्थान-बेंगलुरूबेंगलुरू- 172/8, राजस्थान- 174/6 (19 ओवर)राजस्थान 4 विकेट से जीता
25 मार्च 2025पंजाब-गुजरातपंजाब- 243/5, गुजरात- 232/5पंजाब 11 रन से जीता
29 मार्च 2025गुजरात-मुंबईगुजरात- 196/8, मुंबई- 160/6गुजरात 36 रन से जीता
Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article