GT vs DC Pitch Report: गुजरात और दिल्ली के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 24, 2024, 08:00 AM IST

IPL 2024, GT vs DC Pitch Report Today Match: आज आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये दोनों टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा मैच होगा। टूर्नामेंट के दूसरे चरण के इस मुकाबले में गुजरात की टीम बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी क्योंकि पहले चरण में दिल्ली की टीम ने गुजरात को उसी के घर अहमदाबाद में 6 विकेट से मात दी थी। अब आज का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। यहां जानिए आज की पिच रिपोर्ट, कैसे हैं दिल्ली के मैदान के आंकड़े और क्या कहता है इस मैदान पर इन दोनों टीमों का आमने-सामने का रिकॉर्ड।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज दिल्ली और गुजरात का दूसरे चरण का मुकाबला
  • पिछली बार दिल्ली ने गुजरात को उसी के मैदान पर मात दी थी
  • अब आज का मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम पर होगा

IPL 2024, GT vs DC Pitch Report Today Match: कुछ ही दिनों पहले अहमदाबाद में जब दिल्ली कैपिटल्स और मेजबान गुजरात टाइटंस के बीच मैच हुआ था तब बेहद लो स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली की टीम ने 67 गेंदें बाकी रहते हुए 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर ली थी। अब आज आईपीएल 2024 के दूसरे चरण में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स (Gujarat vs Delhi IPL Match Today) एक बार फिर आमने-सामने आने जा रही हैं। गुजरात की टीम घर में मिली पिछली हार को नहीं भूली होगी और दिल्ली को उसके घर में हराकर हिसाब चुकता करना चाहेगी। आज होने वाले गुजरात-दिल्ली मुकाबले की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी।

GT vs DC Pitch Report, IPL 2024 Today Match

गुजरात-दिल्ली पिच रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के दूसरे लेग के मैचों में आज जब गुजरात और दिल्ली की टीमें टकराएंगी तो उससे पहले फैंस में उत्सुकता होगी कि फिलहाल इन दोनों टीमों की स्थिति अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) में कैसी है। तो आइए जानते हैं। गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक आईपीएल 2024 में 8 मैच खेले हैं जिसमें उनको 4 मैचों में जीत मिली है और उतने ही मैच हारे भी हैं। इस तरह वे 8 अंक लेकर छठे पायदान पर हैं। वहीं आज की मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 8 मैचों में सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है और 5 मैच गंवाए हैं। वे अंक तालिका में 6 अंकों के साथ आठवें नंबर पर हैं। आज जब ये दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने आएंगी तो दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा उम्मीदें कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर होंगी जो गुजरात के खिलाफ पिछले मुकाबले में मैन ऑफ द मैच थे। उनके अलावा जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Frazer-McGurk) टीम की नई शान बन चुके हैं और मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) पर भी निगाहें रहेंगी। वहीं गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी, इसके अलावा साई सुदर्शन (Sai Sudarshan), राशिद खान (Rashid Khan), राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) और मोहित शर्मा (Mohit Sharma) पर फैंस की नजरें होंगी।

End of Feed