GT vs CSK Live Streaming: 4 बार की चैंपियन सीएसके के सामने गिल की बड़ी चुनौती, कब और कहां देखें मुकाबला

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 27, 2023, 05:27 PM IST

GT vs CSK Live Streaming: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में फैंस को एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। यदि आप भी आईपीएल के इस आखिरी मुकाबला का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई और गुजरात के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल
  • दूसरी बार फाइनल में पहुंची है गुजरात
  • जीते तो मुंबई की बराबरी कर सकती है चेन्नई

73 मैच की लड़ाई के बाद आखिरकार आईपीएल 2023 का कारवां अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला 28 मई को दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जहां सीएसके की टीम है जिसे 9 फाइनल मुकाबला खेलने का अनुभव है तो दूसरी ओर एक ऐसी टीम है जिसने दो साल में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

GT VS CSK IPL FINAL LIVE STREAMING

GT vs CSK आईपीएल फाइनल (साभार-IPL)

जिस फॉर्म से दोनों टीम गुजर रही है उसको देखते हुए फैंस को एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद होगी। एक तरफ जहां शुभमन गिल की बल्लेबाजी है तो वहीं दूसरी तरफ युवा तुषार पांडे और मथिसा पाथिराना की गेंदबाजी है। एक तरफ पावरप्ले में अपनी गेंद से सफलता दिलाने वाले मोहम्मद शमी हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके सामने रुतुराज और डेवॉन कॉन्वे की जोड़ी है जो इस सीजन 600 से ज्यादा रन बना चुकी है। यदि आप भी इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

End of Feed