पूर्व कोच ग्रेग चैपल का दावा- इस बार भारत को घर में पस्त करेगा ऑस्ट्रेलिया, ये है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 4, 2023, 05:17 PM IST

Greg Chappell on IND vs AUS Test Series 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पूर्व दिग्गजों की भविष्यवाणियां व दावे आना शुरू हो गए हैं। ताजा बयान पूर्व कोच ग्रेग चैपल का है जिनके मुताबिक इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पर भारी पड़ेगी, जानिए क्या वजह बताई उन्होंने।

महान बल्लेबाज ग्रेग चैपल का मानना है कि आस्ट्रेलिया चार मैचों की आगामी टेस्ट श्रृंखला जीत सकता है क्योंकि ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम कमजोर लग रही है।

Australian cricket team

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (AP)

पंत सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद से लगभग पूरे साल नहीं खेल सकेंगे जबकि कमर की चोट से जूझ रहे बुमराह पहले दो टेस्ट से बाहर है।चैपल ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ में लिखा ,‘‘ आस्ट्रेलिया श्रृंखला जीत सकता है । ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम कमजोर लग रही है । विराट कोहली पर बहुत अधिक दारोमदार होगा।’’

End of Feed