ग्रीह्म स्मिथ ने बताया, SA20 लीग की नीलामी से क्यों नदारद हैं भारतीय खिलाड़ियों के नाम

एसए20 लीग के आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने बताया है कि लीग के चौथे सीजन के लिए होने वाली नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल क्यों नहीं हैं। लीग की नीलामी की सूची में 241 विदेशी और 308 स्थानीय खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं।

नई दिल्ली: एसए20 लीग के आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने कहा कि ‘उपलब्धता को लेकर स्पष्टता की कमी’ के कारण आगामी सत्र के लिए विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी सूची में भारतीय खिलाड़ियों के नाम नहीं है। लीग के आगामी सत्र (2025-26) के लिए नौ सितंबर को जोहान्सबर्ग में होने वाली नीलामी की सूची में 241 विदेशी और 308 स्थानीय खिलाड़ी है। नीलामी में 25 विदेशी और दक्षिण अफ्रीका के 59 खिलाड़ियों की जगह के लिए बोली लगेगी।

SA20 Auction

एसए20 ऑक्शन(@SA20_League X)

इन भारतीय खिलाड़ियों ने कराया था पंजीकरण

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान स्मिथ ने एसए20 द्वारा आयोजित ऑनलाइन बातचीत में भारतीय मीडिया को बताया,'भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति हमेशा अस्थिर होती है, यह इस पर निर्भर करता है कि कौन संन्यास ले रहा है और कौन उपलब्ध है। मुझे लगता है कि नीलामी की लंबी सूची में 13 या 14 भारतीय खिलाड़ी थे।'एसए20 की नीलामी के लिए पंजीकरण कराने वाले भारतीय खिलाड़ियों में पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल, अंकित राजपूत, सरुल कंवर, अनुरीत सिंह कथूरिया, अंसारी मारौफ, महेश अहीर, निखिल जागा, मोहम्मद फैद, केएस नवीन, इमरान खान, वेंकटेश गैलीपल्ली और अतुल यादव शामिल थे। इन में कोई भी खिलाड़ी हालांकि अंतिम सूची में जगह बनाने में विफल रहा।

End of Feed