गोल्फ प्रेम के दम पर मैक्सवेल ने एक पैर पर किया अफगानिस्तान के खिलाफ कमाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 8, 2023, 09:47 PM IST

Glenn Maxwell: अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पैर में खिंचाव के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल ने 201 रन की नाबाद पारी खेल कर अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी। वह चोटिल थे, लेकिन मैदान पर डंटे रहे। मैक्सवेल के इस प्रदर्शन के पीछे उनके गोल्फ प्रेम का बड़ा योगदान है।

अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में अकेले दम पर आस्ट्रेलिया को लगभग हारी हुई बाजी में जीत दिलाने वाले ग्लेन मैक्सवेल का गोल्फ से पुराना लगाव रहा है, जिसका उन्हें इस मैच में फायदा भी हुआ। अफगानिस्तान के खिलाफ चोटिल होने के बावजूद उन्होंने अपने पैर को हिलाये बिना जिस तरह के छक्के लगाये वह गोल्फ के खिलाड़ियों के स्विंग के समान थे। मैक्सवेल को शौकिया तौर पर गोल्फ खेलना पसंद है लेकिन उनका यह शौक एक समय उनके करियर के लिए घातक हो गया था। वह अपने दोस्त के घर की लॉन में गोल्फ खेलते हुए गंभीर रूप से चोटिल हो गये थे।

Glenn Maxwell

ग्लेन मैक्सवेल (साभार-AP)

इस चोट के बाद वह भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। वह इस बात को समझ चुके थे कि 35 साल की उम्र में टेस्ट टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा और उन्होंने पूरा ध्यान सीमित ओवरों की क्रिकेट पर लगाया। चोट से वापसी के बार कई लोगों के मन में मैक्सवेल की पहले की तरह की पावर हिटिंग पर संदेह था लेकिन उन्होंने आईपीएल के पिछले सत्र में 14 मैचों में 183 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 400 के ज्यादा रन बनाये।

End of Feed