T20 World Cup: दसुन शनाका ने बताया न्यूजीलैंड के खिलाफ कौन सी चूक पड़ी श्रीलंका के लिए भारी?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 08:03 PM IST

टी20 विश्व कप में शनिवार को सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने बताया कि कौन सी चूक पड़ी टीम पर भारी।

सिडनी: श्रीलंका को शनिवार को 65 रन के अंतर से न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस बड़े अंतर से हार के बाद एशिया कप चैंपियन की विश्व चैंपियन बनने की संभावनाएं धूमिल हो गई हैं। बारिश की वजह से ग्रुप-1 के कई मैच रद्द होने की वजह से सेमीफाइनल के समीकरण थोड़े जटिल और ओपन हो गए हैं। ऐसे में बाजी किस टीम के हाथ लगेगी ये लीग दौर के खत्म होने के बाद ही पता चलेगा।

Kane-Williamson-Dasun-Shanaka

केन विलियमसन और दसुन शनाका( साभार AP)

ग्लेन फिलिप्स ने अकेले पटल दी बाजी

शनिवार को हार से निराश कप्तान दसुन शनाका ने कहा, मुझे लगता है कि हमने वाकई में अच्छी शुरुआत की थी, खासकर पहले 10 ओवरों में। लेकिन ग्लेन फिलिप्स को शानदार पारी के लिए श्रेय दिया जाना चाहिए। उसकी बदौलत ही कीवी टीम बडे़ स्कोर तक पहुंच सकी।

खराब फील्डिंग का उठाना पड़ा खामियाजा

टीम की खराब फील्डिंग के बारे में चर्चा करते हुए शनाका ने कहा, हमारी फील्डिंग आज खराब रही। हमने कुछ कैच भी छोड़े। उनके मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ 160 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल करना कठिन था। टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने शुरुआत में बेहतरीन गेंदबाजी की उन्हें इसके लिए श्रेय दिया जाना चाहिए।

सस्ते में 5 विकेट गंवाकर नहीं कर सकते लक्ष्य का पीछालक्ष्य का पीछा करते हुए पॉवरप्ले में विकेट गंवाने के बारे में शनाका ने कहा, बड़े लक्ष्य का पीछा करने का एक तरीका होता है। पहले कुछ ओवरों में हमें खुद को मौका देना चाहिए। हम विकेट पर टिक ही नहीं पाए। नियमित अंतराल में हम विकेट गंवाते रहे। पहले 8 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हम मुश्किल में आ गए और 168 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाए।

End of Feed