क्रिकेट

IND vs AUS T20I Series: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी के लिए तैयार ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर

Glenn Maxwell To Play In IND vs AUS T20I Series: ग्लेन मैक्सवेल कलाई में फ्रैक्चर से उबरने के बाद भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए वापसी करने को तैयार हैं जबकि युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को भी टीम में चुना गया है। मौजूदा वनडे श्रृंखला के बाद टी20 श्रृंखला 29 अक्टूबर से कैनबरा में शुरू होगी। इस पांच मैचों की श्रृंखला के लिए 37 वर्षीय मैक्सवेल और बियर्डमैन अंतिम तीन मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Image

ग्लेन मैक्सवेल

Photo : PTI

India vs Australia T20 Series: ऑस्ट्रेलिया के करिश्माई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल कलाई में फ्रैक्चर से उबरने के बाद भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए वापसी करने को तैयार हैं जबकि युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को भी टीम में चुना गया है। मौजूदा वनडे श्रृंखला के बाद टी20 श्रृंखला 29 अक्टूबर से कैनबरा में शुरू होगी। इस पांच मैचों की श्रृंखला के लिए 37 वर्षीय मैक्सवेल और बियर्डमैन अंतिम तीन मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और गेंदबाजी ऑलराउंडर सीन एबॉट क्रमशः पहले दो और तीन मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। सितंबर में न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया की तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से पहले नेट पर गेंदबाजी करते समय मैक्सवेल की कलाई में फ्रैक्चर हो गया था। बीस वर्षीय बियर्डमैन ने अब तक लिस्ट ए के पांच मैचों और बिग बैश लीग के दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे वह भारत के खिलाफ इस महत्वपूर्ण श्रृंखला के लिए टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

वह 2024 में ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम के स्टार खिलाड़ी थे। उन्होंने फाइनल में तीन विकेट लिए थे। उन्होंने पिछले साल सीनियर वनडे टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा भी किया था, लेकिन उन्हें तब खेलने का मौका नहीं मिला था। इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स और बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन को टीम में शामिल किया है, जबकि मार्नस लाबुशेन को शेफील्ड शील्ड में खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया है।

लाबुशेन को पर्थ में भारत के खिलाफ पहले मैच से पहले वनडे टीम में शामिल किया गया था, क्योंकि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को हल्की चोट के कारण बाहर होना पड़ा था। लाबुशेन हालांकि इन दोनों मैच के लिए अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों मैच में जीत दर्ज करके श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। विकेटकीपर जोश इंगलिस को अंतिम वनडे में खेलने का मौका मिल सकता है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article