Gautam Gambhir: गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के हेड कोच, जल्द हो सकता है ऐलान - रिपोर्ट

Gautam Gambhir to be team india next head coach: राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच कौन होगा इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम के चैंपियन खिलाड़ी गौतम गंभीर ही इस पोजिशन पर नियुक्त किए जा सकते हैं।

Gautam Gambhir to be team india next head coach: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है। इसी बीच क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो बार के वर्ल्ड कप चैंपियन गौतम गंभीर ही भारतीय टीम के अगले हेड कोच होंगे। इसमें आगे ये भी कहा गया है कि गंभीर ने कोच के लिए आवेदन कर दिया है और बीसीसीआई और गंभीर के बीच फिलहाल वार्ता का दौर जारी है।

gautam gambhir hraf

गौतम गंभीर (फोटो- IPL/BCCI)

एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के एक बहुत ही हाई-प्रोफाइल मालिक, जो बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के बहुत करीब हैं, ने क्रिकबज को बताया कि गंभीर की नियुक्ति एक तय सौदा है और घोषणा जल्द ही होगी। एक हाई प्रोफाइल कमेंटेटर, जो बीसीसीआई में होने वाली घटनाओं से भली-भांति परिचित हैं उन्होंने भी कहा कि गंभीर को शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। तथ्य यह है कि अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन दोनों के बीच चर्चा का दौर जारी है।

End of Feed