क्रिकेट

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के हेड कोच, जल्द हो सकता है ऐलान - रिपोर्ट

Gautam Gambhir to be team india next head coach: राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच कौन होगा इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम के चैंपियन खिलाड़ी गौतम गंभीर ही इस पोजिशन पर नियुक्त किए जा सकते हैं।

Image

गौतम गंभीर (फोटो- IPL/BCCI)

Gautam Gambhir to be team india next head coach: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है। इसी बीच क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो बार के वर्ल्ड कप चैंपियन गौतम गंभीर ही भारतीय टीम के अगले हेड कोच होंगे। इसमें आगे ये भी कहा गया है कि गंभीर ने कोच के लिए आवेदन कर दिया है और बीसीसीआई और गंभीर के बीच फिलहाल वार्ता का दौर जारी है।

एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के एक बहुत ही हाई-प्रोफाइल मालिक, जो बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के बहुत करीब हैं, ने क्रिकबज को बताया कि गंभीर की नियुक्ति एक तय सौदा है और घोषणा जल्द ही होगी। एक हाई प्रोफाइल कमेंटेटर, जो बीसीसीआई में होने वाली घटनाओं से भली-भांति परिचित हैं उन्होंने भी कहा कि गंभीर को शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। तथ्य यह है कि अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन दोनों के बीच चर्चा का दौर जारी है।

शाहरुख खान को भी फैसले की है जानकारी

गौतम गंभाीर अगर भारतीय टीम को कोच बनते हैं तो उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर का पद छोड़ना पड़ेगा। गंभीर ये फैसला टीम के मालिक शाहरुख खान की परमिशन के बिना नहीं लेेगे। हालांकि रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि शाहरुख खान को भी इसकी जानकारी है और दोनों के बीच चर्चा का दौर चल रहा है।

गौतम गंभीर को इसलिए मिल रही तरजीह

गौतम गंभीर भारत को 2011 और 2007 वर्ल्ड कप मे अपनी शानदार पारियों की बदौलत जीत दिला चुके हैं। गंभीर के पास आईपीएल में कोचिंग का अनुभव है। वे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर रह चुके हैं। गंभीर के मेंटोर बनने के बाद हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता है। ऐसे में उनसे बेहतर विकल्प कोई हो नहीं सकता है। गंभीर के पास तीनों फॉर्मेंट का अनुभव है और वे हमेशा जीत की सोचते हैं।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article