कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान, बताया किनकी वजह से ODI सीरीज में भारत अच्छा प्रदर्शन कर सकता है

Gautam Gambhir on IND vs NZ ODI Series: टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद आगामी वनडे सीरीज को लेकर भी बात की। उन्होंने एक बयान दिया जिस पर काफी बहस हो सकती है। क्या है गंभीर का ये बयान, यहां जानिए।

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रविवार को कहा कि अगर 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम अच्छा प्रदर्शन करती है, तो इसका पूरा श्रेय टीम के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण को जाना चाहिए। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के उपलब्ध न होने के कारण, भारत को मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ जैसे खिलाड़ियों पर निर्भर रहना होगा। तेज गेंदबाजों में सिराज सबसे अनुभवी हैं, जिन्होंने 51 वनडे मैच खेले हैं।

Gautam Gambhir On IND vs NZ ODI Series

गौतम गंभीर ने भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज को लेकर क्या कहा

न्यूजीलैंड के व्यस्त दौरे के अंत में टेस्ट सीरीज भी होनी है, इसलिए भारत को एक साथ अलग-अलग फॉर्मेट के लिए तैयारी करनी पड़ रही है, जिसका असर खिलाड़ियों की उपलब्धता पर पड़ा है। जब गंभीर से पूछा गया कि शेड्यूल का टीम की तैयारियों पर क्या असर पड़ा है, तो उन्होंने कहा, "मेरे लिए हर सीरीज जीतना जरूरी है। बात सिर्फ न्यूजीलैंड में जीतने की नहीं है। हर सीरीज जीतना चुनौतीपूर्ण होता है। क्योंकि अगर आप देखें, तो वनडे क्रिकेट में यह शायद सबसे अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण होगा।"

End of Feed