क्रिकेट

गौतम गंभीर ने इस दिग्गज को बताया अपने फेवरेट बैटिंग पार्टनर,नाम सुन हर कोई हैरान

Gautam Gambhir on MS Dhoni: भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। वे रिटायरमेंट के बाद भी अपने बयानों को लेकर सूर्खियां बटोरते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में अपने फेवरेट बैटिंग पार्टनर का चयन किया है।

Image

गौतम गंभीर महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- icc)

Gautam Gambhir on MS Dhoni: भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर रिटायरमेंट के बाद भी अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय स्टार ने कैप्टन कूल को अपना पसंदीदा बैटिंग पार्टनर बताया है। गंभीर के इस बयान की हर तरफ चर्चाएं हो रही है।

महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर ने सालों तक एक दूसरे के साथ क्रिकेट खेला है। इन दोनों की जोड़ी ने वर्ल्ड कप 2011 में टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गंभीर ने मैच में जहां 97 रनों बनाए थे। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने 91 रनों की पारी खेल भारत को अपना दूसरा खिताब दिलाया था।

गंभीर ने सहवाग के साथ सबसे ज्यादा की बल्लेबाजी

गंभीर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के अधिकांश समय में वीरेंद्र सहवाग के साथ ओपनिंग की है, जबकि धोनी मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते थे। इसके बावजूद, जब भी ये दोनों एक साथ बल्लेबाजी करते थे, तो बातचीत स्पष्ट होती थी क्योंकि विकेटों के बीच दौड़ते समय ये दोनों ही शानदार थे।

गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्स कीड़ा पर कहा कि - “मेरे पसंदीदा बैटिंग पार्टनर एमएस धोनी थे। लोग सोचते हैं कि यह वीरेंद्र सहवाग थे लेकिन मुझे वास्तव में धोनी के साथ खेलना अधिक पसंद है, खासकर सफेद गेंद वाले क्रिकेट में। हमने बड़ी साझेदारियां कीं हैं।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article