केकेआर को आईपीएल चैंपियन बनाने के बावजूद गंभीर को छोड़नी पड़ सकती है कोचिंग, जानें क्या है कारण

आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर की खूब तारीफ हो रही है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उन्हें यह पद गंवाना पड़ सकता है। आखिर हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हेड कोच के रुप में उनका नाम सबसे आगे चल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गंभीर को छोड़नी पड़ सकती है केकेआर
  • हेड कोच के रुप में गंभीर का नाम सबसे आग
  • टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद क्या है नियम

गौतम गंभीर टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। अगर वह टीम इंडिया में राहुल द्रविड़ की जगह लेते हैं तो उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटॉर के रूप में अपनी जिम्मेदारी छोड़नी होगी। उन्होंने साल 2022 में कोचिंग संभाली और आईपीएल में बतौर मेंटॉर यह उनका तीसरा साल है। कोचिंग पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है और अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि इस रेस में कौन-कौन से नाम शामिल हैं। शुरुआत में वीवीएस लक्ष्मण की बात कही गई थी, लेकिन बाद में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वह इस पद को लेने के लिए इच्छुक नहीं हैं।

cricket news hindi, gautam Gambhir

गौतम गंभीर (साभार-X)

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने बताया है कि बीसीसीआई ने हाल ही में गौतम गंभीर से टीम इंडिया का कोच बनने के लिए संपर्क किया। लेकिन इस खबर को लेकर भी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। लेकिन अगर गंभीर टीम इंडिया के कोच बनते हैं तो उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक यह जिम्मेदारी संभालनी होगी।

End of Feed