क्रिकेट

टीम इंडिया का नया हेड कोच बनने के बाद गंभीर ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए उन्होंने क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्ति का ऐलान होने के बाद गौतम गंभीर ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए जानिए क्या कहा?

Image

गौतम गंभीर (साभार Punjab Kings)

नई दिल्ली: पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बन गए हैं। मंगलवार रात बीसीसीआई के सचिव अमित शाह ने गंभीर की ताजपोशी का ऐलान एक्स पर किया। 42 वर्षीय गंभीर ने नियुक्ति के ऐलान के बाद बड़ी तेजी से अपनी प्रतिक्रिया भी डे डाली। गंभीर टीम इंडिया के सबसे युवा हेड कोच हैं।

140 करोड़ लोगों के सपनों का साकार करने की करूंगा पुरजोर कोशिश

गंभीर ने कहा, भारत मेरी पहचान है और अपने देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। अलग भूमिका में भारतीय टीम में वापसी करके मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। लेकिन अभी भी मेरा लक्ष्य पहले की तरह हर भारतीय को गौरान्वित करना है। नीले रंग की जर्सी पहनकर 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को साकार करने के लिए मैं अपनी ओर से पुरजोर कोशिश करंगा।

गंभीर ने देखा है आधुनिक क्रिकेट के परिदृश्य को बदलते

वहीं जय शाह ने गंभीर को कोच बनाए जाने का ऐलान करते हुए कहा, गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के रूप में स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। आधुनिक दौर में क्रिकेट बहुत तेजी से विकसित हुआ है और गंभीर ने इस परिदृष्य को बेहत करीब से बदलते हुए देखा है। मुझे पूरा यकीन है कि अपने क्रिकेट करियर में कई तरह की भूमिकाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं। भारतीय टीम के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण और विशाल अनुभव ने उन्हें कोचिंग में अत्याधिक मांग वाली भुमिका का निर्वहन करने के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया है। इस नई पारी के लिए बीसीसीआई उनका पूरा समर्थन करता है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article