GAM vs JK Lanka Premier League 2024 Live Telecast, Where to Watch LPL Matches India: लंका प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में सबसे सफल टीम जाफना किंग्स का सामना गैल मार्वल्स टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह लीग का पहला डबल हेडर मुकाबला है। जाफना किंग्स लीग की सबसे सफल टीम है। टीम ने शुरुआती तीन साल खिताब तक खिताबी पर कब्जा जमाया था। हालांकि, पिछले सीजन में टीम चौथे नंबर पर रही थी। पिछले सीजन में जाफना किंग्स को 8 मैचों में से 3 मुकाबले में जीत मिली थी, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर रही थी। इसी तरह गैल मार्वल्स की टीम को 8 मैचों में से 4 मुकाबले में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी।
जाफना किंग्स और गैल मार्वल्स का मुकाबला कब से खेला जाएगा? (GAM vs JK Lanka Premier League 2024 Match Date)
जाफना किंग्स और गैल मार्वल्स का मुकाबला मंगलवार (02 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।
