क्रिकेट

GAM vs JK Dream11 Prediction: जाफना किंग्स और गैल मार्वल्स के बीच खिताबी मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

GAM vs JK Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Galle Marvels vs Jaffna Kings Playing X1: लंका प्रीमियर लीग 2024 (Lanka Premier League 2024) के दूसरे मुकाबले में आज (02 जुलाई 2024) को जाफना किंग्स और गैल मार्वल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

जाफना किंग्स और गैल मार्वल्स टीम के बीच खिताबी मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

GAM vs JK Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Galle Marvels vs Jaffna Kings Playing X1: लंका प्रीमियर लीग 2024 (Lanka Premier League 2024) का रोमांच शुरू हो चुका है। लीग के दूसरे मुकाबले में तीन बार की चैम्पियन जाफना किंग्स का सामना गैल मार्वल्स के बीच होगा। यह रोमांचक मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकिं दोनों टीमें मौजूदा लीग में अपना आगाज करने जा रही है। दोनों टीमों के खिलाड़ी नई रणनीति के साथ उतरेंगी और जीत के साथ आगाज करेंगी। जाफना किंग्स को पिछले सीजन में 8 मैचों में से सिर्फ 3 मुकाबले में जीत मिली थी, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर रही थी। वहीं, गैल मार्वल्स की टीम ने जीत-हार का हिसाब बराबर रखा था। टीम को 8 मैचों में से 4 मुकाबले में जीत और इतने ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी। हालांकि, ओवर में तीसरे नंबर पर रही थी।

जाफना किंग्स का जीत प्रतिशत ज्यादा

गैल मार्वल्स के खिलाफ जाफना किंग्स का पलड़ा भारी है। गुगल के मुताबिक, जाफना किंग्स का जीत प्रतिशत 57% है, जबकि गैल मार्वल्स का जीत प्रतिशत 43% है।

GAM vs JK T20 Match, जाफना किंग्स और गैल मार्वल्स

दिनांक: 02 जुलाई 2024

समय: 3: 00 PM

मैदान: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

जाफना किंग्स और गैल मार्वल्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, टिम सीफर्ट।

बल्लेबाज: एलेक्स हेल्स, पथुम निसंका।

ऑलराउंडर: धनंजय डी सिल्वा, सीन विलियम्स, अजमतुल्लाह उमरजई, इसुरु उडाना, ड्वेन प्रीटोरियस।

गेंदबाज: जेसन बेहरेनडोर्फ, महीश तीक्ष्णा।

जाफना किंग्स और गैल मार्वल्स कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: धनंजय डी सिल्वा।

उप-कप्तान: अजमतुल्लाह उमरजई।

जाफना किंग्स का स्क्वॉड (Jaffna Kings Squads)

गैले मार्वल्स

निरोशन डिकवेला (कप्तान)

भानुका राजपक्षे

लसिथ क्रूसपुल

महेश थीक्षाना

टिम सीफर्ट

एलेक्स हेल्स

जेनिथ लियानागे

ड्वेन प्रीटोरियस

सहान अराच्चिगे

लाहिरू कुमारा

प्रभात जयसूर्या

सीन विलियम्स

जहूर खान

मालशा थारुपथी

सदीशा राजपक्षे

मोहम्मद शिराज

इसुरु उदाना

धनंजय लक्षण

पसिंदु सोरियाबंदरा

कविन्दु नदीशान

मुजीब उर रहमान

चामिन्दु विजेसिंघे

जेफरी वांडरसे

गैल मार्वल्स का स्क्वॉड (Galle Marvels Squads)

चरित असलांका (कप्तान)

विजयकांत व्यासकांथ

कुसल मेंडिस

अविष्का फर्नांडो

अजमतुल्लाह उमरजई

नूर अहमद

रिली रोसू

फैबियन एलन

धनंजय डी सिल्वा

प्रमोद मधुशन

जेसन बेहरेनडॉर्फ

असिथा फर्नांडो

विशद रंदिका

लाहिरू समरकून

ईशान मलिंगा

एलेक्स रॉस

अहान विक्रमसिंघे

वानुजा सहान

मुरविन अबिनाश

अरुल प्रगासम

पथुन निसांका

निशान मदुष्का

थीसन विथुशन

निसाला थारका

(*Disclaimer: लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स और गैल मार्वल्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article