Heath Streak: कैंसर की लड़ाई हार गए जिंबाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक

  • Agency by: भाषा
  • Updated Sep 3, 2023, 02:25 PM IST

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की पुष्टि खुद उनकी वाइफ ने किया। वह लंब वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। स्ट्रीक की गिनती जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटरों में की जाती है। हाल ही में उनके निधन की झूठी अफवाह भी फैलाई गई थी।

जिंबाब्वे के पूर्व क्रिकेट कप्तान हीथ स्ट्रीक का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद रविवार को निधन हो गया। उनके परिवार में सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। वह 49 वर्ष के थे। जिंबाब्वे की तरफ से 1993 से लेकर 2005 तक 65 टेस्ट और 189 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले स्ट्रीक लंबे समय से यकृत के कैंसर से जूझ रहे थे।

Heath Streak

हीथ स्ट्रीक (साभार-ICC)

स्ट्रीक की पत्नी नादिन ने फेसबुक पर लिखा,‘‘आज सुबह रविवार तीन सितंबर 2023 को तड़के मेरे जीवन के सबसे बड़ा प्यार और मेरे खूबसूरत बच्चों के पिता को उनके घर से एन्जिल्स के साथ ले जाया गया। वह अपने घर में थे जहां वह अपने परिवार और निकटतम प्रियजनों के साथ अपने आखिरी दिन बिताना चाहते थे।’’

End of Feed