नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं रिद्धिमान साहा, CAB देने जा रहा है बड़ी जिम्मेदारी

पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा करने वाले भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर रिद्धिमान साहा नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। कैब उन्हें नई और बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहा है।

नई दिल्ली: प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने के छह महीने बाद भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक रिद्धिमान साहा कोचिंग के क्षेत्र में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने उन्हें अंडर-23 राज्य टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने में दिलचस्पी दिखाई है। चालीस वर्षीय साहा ने इस साल जनवरी में रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लीग चरण अभियान के अंत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Wriddhiman Saha

रिद्धिमान साहा (फोटो क्रेडिट ICC X)

ऐसा माना जा रहा है कि बंगाल के पूर्व कप्तान लक्ष्मी रतन शुक्ला सीनियर टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे जबकि पूर्व ऑफ स्पिनर सौरभ लाहिड़ी अंडर-19 टीम के कोच होंगे। सीएबी के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,'सीएबी के अधिकारी अगले हफ्ते तक विभिन्न टीमों के लिए सभी उम्मीदवारों पर फैसला कर लेंगे। निश्चित रूप से रिद्धिमान से बात हो चुकी है और अगले हफ्ते अंतिम फ़ैसला लिया जाएगा। सौरव गांगुली और पंकज रॉय के अलावा वह 40 टेस्ट के साथ बंगाल का बड़ा नाम हैं।'

End of Feed