दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान व सीमित ओवर स्पेशलिस्ट ने किया संन्यास का ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 27, 2022, 06:00 PM IST

South African cricketer Farhaan Behardien retires: दक्षिण अफ्रीका के 39 वर्षीय खिलाड़ी ने 59 एकदिवसीय और 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और अब संन्यास का ऐलान कर दिया है। हम बात कर रहे हैं फरहान बेहरडीन की जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी की थी।

दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ और पूर्व टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान फरहान बेहरडीन ने मंगलवार को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने 59 एकदिवसीय और 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी की थी। बेहरडीन ने संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा सोशल मीडिया के जरिये की।

farhaan_behardien

फरहान बेहरडीन ने लिया संन्यास (Instagram)

इस हरफनमौला ने कहा कि 18 साल से अधिक समय तक खेलने के बाद पेशेवर क्रिकेट छोड़ने का फैसला कठिन था। इस फैसले के बारे में सोचते हुए पिछले कुछ सप्ताह उनके लिए विशेष रूप से कठिन थे। उन्होंने एकदिवसीय में 1074 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 518 रन बनाए है। घरेलू क्रिकेट में हालांकि उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। बेहरडीन ने 2004 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और 125 मैचों में 7,000 से अधिक रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 150 रन था।

End of Feed
Latest News

'निजी खुशियों से ऊपर राष्ट्रहित', विवेका स्मारक के उद्घाटन पर PM मोदी का युवाओं को संदेश, CM शिवकुमार बोले- देश के साथ खड़ा कर्नाटक

'पुष्पा' स्टाइल में गांजा तस्करी का खेल; पिकअप के हाइड्रोलिक चैंबर में छिपा रखे थे 56 पैकेट, वाराणसी पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

कुलगाम आतंकी हमला: हमारी पार्टी द्वारा राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं? फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

'परिसीमन का समर्थन करने वाला 21वीं सदी का 'एट्टप्पन', तमिलनाडु की धरती से राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला

पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं! चन्नी के समर्थन में नारेबाजी पड़ी भारी; पूर्व MLA मदनलाल जलालपुर पार्टी से निष्काषित