विराट कोहली और रोहित शर्मा में थी दरार, पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर का खुलासा

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 4, 2023, 05:55 PM IST

भारत के पूर्व फील्डिंग कोच ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच तकरार की खबरों पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने किताब की माध्यम से बताया है कि दोनों के बीच ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक नहीं था और 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद स्थितियां बदली थी।

एक वक्त था जब विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि ड्रेसिंग रूम में दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। जबसे विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली तब से इस बात की चर्चा और भी तेज हो गई, लेकिन कभी भी इन दोनों खिलाड़ियों की तरफ से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया।

virat and rohit.

विराट कोहली और रोहित शर्मा

लेकिन अब पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने अपनी किताब में दोनों के रिश्तों पर खुलासा किया है। आर श्रीधर की किताब में इस बात का पता चलता है कि दोनों के बीच तकरार की खबरें केवल अफवाह तक सीमित नहीं थी। लेकिन समय रहते इसे सुलझा लिया गया।

End of Feed