ऑस्ट्रेलिया को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कोच बॉब सिम्पसन का निधन

ऑस्ट्रेलिया को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कोच बॉब सिम्पसन ने 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। आस्ट्रेलिया ने उनके कोच रहते 1987 विश्व कप, चार एशेज खिताब और 1995 फ्रेंक वॉरेल ट्रॉफी जीती।

आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर, कप्तान और कोच और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट की सबसे प्रभावी हस्तियों में से एक बॉब सिम्पसन का 89 वर्ष की उम्र में यहां निधन हो गया। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शनिवार को सिम्पसन के निधन की पुष्टि की। सिम्पसन ने आस्ट्रेलिया के लिये 1957 से 1978 के बीच 62 टेस्ट और दो वनडे खेले थे। उन्होंने 4869 टेस्ट रन बनाये जिसमें दस शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं । इसके अलावा 71 विकेट भी लिये और 39 टेस्ट में कप्तानी की।

Bob Simpson

बॉब सिम्पसन (साभार-Cricket Australia)

सिडनी में जन्मे सिम्पसन के माता पिता स्कॉटलैंड से थे । सिम्पसन ने 16 वर्ष की उम्र में न्यू साउथ वेल्स के लिये विक्टोरिया के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था।

End of Feed