मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (michael clarke) का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर अब तक का प्रदर्शन ‘बड़ी गलतियों’ से भरा हुआ है। क्लार्क को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया ने सबसे बड़ी गलती नौ फरवरी से शुरू हुई चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलकर की। पैट कमिंस ने इसके बजाय नागपुर में सीरीज के पहले मैच से पूर्व बेंगलुरू के पास एक शिविर लगाने और इससे पूर्व स्वदेश में भारतीय परिस्थितियों जैसी परिस्थितियां तैयार करके अभ्यास का विकल्प चुना था। दो हफ्ते बाद मेहमान टीम सीरीज में 0-2 से पीछे है और बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने का मौका पहले ही गंवा चुकी है।
IND vs AUS Test: माइकल क्लार्क ने भारतीय दौरे पर कंगारुओं की चार बड़ी गलतियां गिनाई
- Agency by: Agency
- Updated Feb 20, 2023, 01:54 PM IST
Australia Tour of India 2023: भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने बड़ी गलतियों का खुलासा किया।
End of Feed
