FIFA World Cup Final: स्पेन और अर्जेंटीना मैच का टिकट इतना महंगा, इसके बदले खरीद लेंगे आलीशान बंगला

Argentina vs Spain Finals: लियोनेल मेसी के पास लगातार दूसरा विश्व कप जीतकर करियर को ऐतिहासिक अंदाज में खत्म करने का मौका है, जबकि स्पेन 2010 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचकर खिताब दोहराना चाहेगा।

Argentina vs Spain Finals: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। 20 जुलाई की सुबह अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में यह महामुकाबला होगा। लियोनेल मेसी के पास लगातार दूसरा विश्व कप जीतकर करियर को ऐतिहासिक अंदाज में खत्म करने का मौका है, जबकि स्पेन 2010 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचकर खिताब दोहराना चाहेगा। अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और फाइनल का टिकट कटाया। कोच लियोनेल स्कालोनी की टीम खिताब बचाने से एक कदम दूर है।

FIFA World Cup

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल (फोटो साभार- FIFA)

अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल मुकाबला

दूसरी तरफ स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है। अब फाइनल मुकाबले से पहले दो दिग्गज टीमों की टक्कर को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन इस रोमांच की कीमत भी रिकॉर्ड तोड़ है। फाइनल से कुछ दिन पहले इसके टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फाइनल के लिए सबसे सस्ता टिकट 7,996 डॉलर यानी तकरीबन साढ़े सात लाख रुपये है। यह कीमत स्टेडियम में सबसे साधारण व्यू वाली सीट की है।

End of Feed