पाकिस्‍तान का प्रमुख बल्‍लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलेगा, टी20 वर्ल्‍ड कप से भी हो सकता है बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 02:25 PM IST

Fakhar Zaman ruled out of T20 World Cup: पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज फखर जमान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम मैच के लिए उपलब्‍ध नहीं रहेंगे। फखर जमान को घुटने में चोट है और वो टी20 वर्ल्‍ड कप से भी बाहर हो सकते हैं। फखर जमान की चोट नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान बढ़ी।

KEY HIGHLIGHTS
  • फखर जमान टी20 वर्ल्‍ड कप में घुटने की चोट से परेशान हैं
  • फखर जमान की चोट नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में बढ़ गई
  • पाकिस्‍तान को गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम मैच खेलना है

सिडनी: पाकिस्‍तान को गुरुवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर-12 राउंड में दक्षिण अफ्रीका का सामना करना है, लेकिन इससे पहले उसे जोरदार झटका लगा है। प्रमुख बल्‍लेबाज फखर जमान घुटने में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में सेलेक्‍शन के लिए उपलब्‍ध नहीं हैं और शेष टी20 वर्ल्‍ड कप से उनका बाहर होना तय है। पाकिस्‍तान की मेडिकल टीम के मुताबिक फखर जमान को टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले घुटने में चोट लगी थी, जो दोबारा परेशानी बढ़ा रही है।

फखर जमान

ईएसपीएलक्रिकइंफो के मुताबिक पाकिस्‍तान टीम के डॉक्‍टर नजीबुल्‍लाह सूमरो ने कहा कि नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान फखर जमान ट्विस्‍ट से जूझे, जिसने उनकी घुटने की चोट बढ़ा दी। फखर जमान इससे पहले भारत और जिंबाब्‍वे के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके थे। नीदरलैंड्स के खिलाफ फखर जमान टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेल रहे थे, जिसमें उन्‍होंने 16 गेंदों में 20 रन बनाए थे।

End of Feed