'धोनी को कप्तानी से हटाना चौंकाने वाला फैसला', फॉफ डु प्लेसिस ने किया बड़ा खुलासा

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2016 के बाद महेंद्र सिंह धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) की कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को याद करते हुए कहा कि इस कदम से हर कोई हैरान रह गया था। डु प्लेसिस ने कहा कि धोनी के रहते स्मिथ के लिए परिस्थितियां और चुनौतीपूर्ण हो गई थीं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2016 के बाद महेंद्र सिंह धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) की कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को याद करते हुए कहा कि इस कदम से हर कोई हैरान रह गया था। उन्होंने कहा कि स्टीव स्मिथ ने हालांकि मुश्किल परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाला और कप्तान के रूप में अपने पहले ही सत्र में टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

Dhoni IPL

आईपीएल के के दौरान एमएस धोनी। फोटो- PTI

क्रिकइंफो के कार्यक्रम 'क्रिकेटर्स ऑन क्रिकेटर्स में डु प्लेसिस ने कहा कि टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल धोनी को कप्तानी से हटाने का फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला था। आईपीएल 2016 सत्र के बाद एमएस धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी से हटा दिया गया था। इतने बड़े टूर्नामेंट में यह सबसे बड़े फैसलों में से एक था। हम कुछ मैच हार गए थे और उस समय टीम के मालिक ने कप्तान बदलने का फैसला किया। इस फैसले से हर कोई हैरान था।

End of Feed