IND vs AUS: एडिलेड टस्ट में वाशिंगटन सुंदर की जगह अश्निन को क्यों मिली जगह? असिसटेंट कोच ने दिया जवाब

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव हुए। इसमें से सबसे ज्यादा चौंकाने वाला चेंज था वाशिंगटन सुंदर का बाहर जाना और उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन का शामिल होना। इसे लेकर असिसटेंट कोच ने बड़ा खुलासा किया है।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन रात्रि टेस्ट मैच के लिए वाशिंगटन सुंदर की जगह दिग्गज रविचंद्रन अश्विन के अंतिम एकादश में वापसी का समर्थन करते हुए सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन का मानना है कि यह अनुभवी खिलाड़ी यहां की पिच पर ज्यादा कारगर होगा।

ashwin pti

रविचंद्रन अश्विन (फोटो -PTI)

अश्विन ने गुलाबी गेंद वाले टेस्ट में बेहतर रिकॉर्ड के कारण रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन को पछाड़ कर अंतिम एकादश में जगह बनाई।बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच को 295 रन से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में मजबूत वापसी करते हुए भारत को पहली पारी में 180 रन पर आउट करने के बाद एक विकेट पर 86 रन बना लिये।

End of Feed