IND W vs ENG W: लॉर्ड्स में लहराया तिरंगा, भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 270 रन से हराकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

IND W vs ENG W: हरमन एंड कंपनी ने इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर लॉर्ड्स टेस्ट जीत लिया। चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 186 रन बनाकर ढेर हो गई। दूसरी पारी में स्नेह राणा ने 4 विकेट चटकाए। इस मुकाबले में क्रांति गौड़ ने 5 और यास्तिका भाटिया ने शतक जड़कर इतिहास रचा।

IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में तिरंगा लहरा दिया है। इंग्लैंड को 270 रन से हराकर हरमन एंड कंपनी ने चौथे दिन के पहले सेशन में लॉर्ड्स टेस्ट अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के सामने चौथी पारी में 457 रन का असंभव सा लक्ष्य था, जिसके जवाब में मेजबान टीम चौथे दिन के पहले ही सेशन में 186 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की ओर से स्नेह राणा ने 4 और क्रांति गौड़, सयाली सतघरे और दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट चटकाए। इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी विकेटकीपर बैटर यास्तिका भाटिया के शानदार शतकीय पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी और इंग्लैंड को 457 रन का लक्ष्य दिया।

india women team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (साभार-X)

इंग्लैंड ने जीता था टॉस

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के 83 और हरमनप्रीत कौर के 58 और दीप्ति शर्मा के 57 रन की पारी के दम पर 285 रन का स्कोर खड़ा किया। इन तीनों के अलावा जेमिमा रॉड्रिक्स ने 35 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टन ने 3, लॉरेन फिलर, इजी वोंग और मैडी विलर्स ने 2-2 विकेट चटकाए।

End of Feed