ऋचा घोष की 47 रन की तूफानी पारी के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड टीम अपने ग्रुप में 6 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है।
नहीं काम आई मंधाना की अर्धशतकीय पारी
152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शेफाली वर्मा केवल 8 रन बनाकर आउट हो गई। भारत को दूसरा झटका जेमिमा रॉड्रिग्ज के रूप में लगा, तब भारत का स्कोर 57 रन था। इस स्कोर पर 5 रन ही जुड़े थे कि कप्तान हरमनप्रीत कौर 4 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी तरफ स्मृति मंधानी डंटी रही और उन्होंन अपना अर्धशतक पूरा किया। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर मंधाना के रूप में भारत को सबसे बड़ा झटका लगा। उन्हें 52 रन के निजी स्कोर पर सारा ग्लेन ने आउट किया।स्मृति मंधाना
अंत तक लड़ी ऋचा घोष
भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष अंत तक लड़ी, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं। ऋचा ने 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 गेंद पर 47 रन की नाबाद पारी खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को रेणुका सिंह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से बड़े स्कोर से रोक लिया।England triumph over India to stay top of Group 2 🙌 📝: t.co/98WOCJe4Vr#ENGvIND | #T20WorldCup |…
— ANI (@ANI) Feb 18, 2023
इंग्लैंड की टीम नेट सीवर के 50 और एमी जोंस के 40 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना पाई। रेणुका सिंह ठाकुर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
