ENG vs NZ 1st Test Day 3: बारिश ने टाली इंग्लैंड की लॉर्ड्स टेस्ट में जीत, 55 रन पर कीवी टीम ने गंवाए 5 विकेट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपना शिकंजा कस लिया है। बारिश ने उसकी जीत को एक दिन के लिए टाल दिया। जानिए कैसा रहा तीसरे दिन के खेल का हाल?

लंदन: बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पकड़ मैच में और मजबूत कर ली है। बारिश से प्रभावित रहे दिन में खेल बेहद कम ओवरों का हो सका और उस दौरान न्यूजीलैंड की टीम जीत के लिए 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 55 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी है।

England vs New Zealand

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, लॉर्ड्स टेस्ट तीसरा दिन हाईलाइट्स

53 रन पर पवेलियन लौटी आधी कीवी टीम

शनिवार को कीवी टीम 36/3 के स्कोर से आगे खेलने उतरी। दिन का खेल बारिश की वजह से लंच के बाद शुरू हो सका। इस दौरान रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे ने टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन 53 के स्कोर पर ओली रॉबिन्सन ने रचिन रवींद्र को बोल्ड कर दिया। वो 8(21) रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए डेरिल मिचेल को भी रॉबिन्सन ने अपने अगले ओवर में एलबीडब्लू कर दिया। मिचेल अपना खाता भी नहीं खोल सके। 53 के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी।

End of Feed