स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब 50 ओवर फॉर्मेट यानी वनडे सीरीज की बारी है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए दोनों टीमें अब तैयारियों की शुरुआत करेंगी। मंगलवार, 14 जुलाई को तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच में सभी की निगाहें रोहित शर्मा और विराट की जोड़ी पर टिकी होंगी।
इंडिया इंग्लैंड वनडे मैच रिपोर्ट।
पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 4-0 से मिली करारी हार के बाद वनडे सीरीज में भारतीय टीम वापसी करना चाहेगी। साथ ही वनडे मैच जीतकर मिले गहरे जख्म पर कुछ हद तक मरहम लगाने की कोशिश करेगी। पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
IND बनाम ENG, एजबेस्टन पिच रिपोर्ट
एजबेस्टन की पिच संतुलित है। यानी कि यह गेंदबाजों और बल्लेबाजों, दोनों के लिए मददगार रही है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलती है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है पिच बल्लेबाजी के अनुकूल हो जाती है। यहां पर कुल 66 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 28 मुकाबले जीत हैं। वहीं, पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 31 मुकाबले जीते हैं।
इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 235 रन है। वहीं, दूसरी पारी का औसत स्कोर 188 का है। इस पर 408 रन हाईएस्ट स्कोर है। वहीं, सबसे छोटा स्कोर 70 रन का है। एजबेस्टन में 332 रन का सर्वाधिक स्कोर चेज किया गया है। वहीं, 129 रन के सबसे छोटे स्कोर को डिफेंड किया गया है।
बर्मिंघम का मौसम का हाल
एक्यूवेदर के अनुसार, बर्मिंघम में 14 जुलाई को मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है। यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बारिश की 10-15 प्रतिशत संभावना है। इससे दर्शकों को पूरा मैच देखने को मिल सकता है।
