बिश्नोई की जगह तीसरे T20I में तेज गेंदबाज को मिल सकती है जगह, भारत के लिए करो या मरो वाला मुकाबला

इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा मुकाबला नॉर्टिंघम में खेला जाएगा। 0-1 से पिछड़ गई भारतीय टीम इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी। इस करो या मरो के मैच के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी कर सकती है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन दौरे पर अब तक जीत का स्वाद चखने में नाकाम रही भारतीय टीम मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अपने टीम संयोजन में बदलाव कर सकती है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम प्रबंधन अतिरिक्त तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार कर रहा है, जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह खतरे में दिखाई दे रही है।

IND vs ENG 3rd T20

तीसरे टी20 के लिए तैयार है टीम इंडिया। फोटो- BCCI

अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक चार में से तीन मुकाबले हार चुका है। इनमें आयरलैंड के खिलाफ 0-2 की शर्मनाक सीरीज हार भी शामिल है। ऐसे में टीम के लिए तीसरा टी20, करो या मरो जैसा मुकाबला बन गया है। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में बिश्नोई पूरी तरह लय से बाहर नजर आए। उन्होंने तीन ’बैक-फुट नो-बॉल’ फेंकी और पारी के 17वें ओवर में 29 रन लुटाए। चार ओवर में बिना विकेट लिए 60 रन खर्च करने के बाद उनकी टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं।

End of Feed