ENG vs IND Highlights: भारत को मिली टी20I में सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने 76 रन पर समेटा
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 70 रन, जोस बटलर ने 36 रन और सैम करन ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से प्रिंस और हर्षित ने 2-2 विकेट चटकाए।
भारत को 202 का लक्ष्य मिला था। एक धीमी पिच पर भारत के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं रहने वाला था। इसकी झलक पावरप्ले में ही मिल गई, जहां भारत ने इस प्रारूप में पहली बार पांच विकेट गंवा दिए। भारत ने इस प्रारूप का अपना दूसरा न्यूनतम स्कोर भी बनाया और भारत की ओर से सर्वाधिक स्कोर 13 रन का रहा जो वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने बनाया। इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक चार विकेट जॉश टंग ने लिए और आर्चर को तीन विकेट मिले। स्पिनर जैक्स को एक और आदिल रशीद को दो विकेट हासिल हुए। भारत की पारी 11.4 ओवर में 76 रन बनाकर सिमट गई। भारत को 125 रन से मात मिली। इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग
भारत की प्लेइंग इलेवनः वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
ENG vs IND लाइव स्कोरः भारत को मिली सबसे बड़ी हार
भारत को 202 का लक्ष्य मिला था और एक धीमी पिच पर भारत के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं रहने वाला था और इसकी झलक पावरप्ले में ही मिल गई जहां भारत ने इस प्रारूप में पहली बार पांच विकेट गंवा दिए। भारत की पारी 11.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। भारत को टी20I में उसकी सबसे बड़ी हार मिली। साथ ही भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया। इंग्लैंड ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से मात दी।ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत ने गंवाए 8 विकेट
भारत ने 8 विकेट गंवा दिए हैं। अभी तक मात्र 68 रन बने हैं। अक्षर के बाद शिवम दुबे और फिर अर्शदीप सिंह आउट हुए।ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
भारत ने अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। अक्षर पटेल 4 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर हर्षित राणा और तिलक वर्मा मौजूद हैं। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54 रन पर पांच विकेट हैं।ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत ने गंवाए चार विकेट
भारत ने टॉप ऑर्डर के चार विकेट गंवा दिए हैं। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन पवेलियन लौटे। वहीं, पांचवें ओवर की पहली गेंद पर जोफ्रा ऑर्चर ने श्रेयस अय्यर को आउट किया। भारत ने 41 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए है। क्रीज पर अक्षर पटेल और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।ENG vs IND लाइव स्कोर: आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी 5 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने शॉर्ट बॉल पर उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। भारत को दूसरा बड़ा झटका लगा। दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं।ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत को लगा पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिर गया है। दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जोश टंग ने शॉर्ट गेंद की और अभिषेक कट करने गए, लेकिन गेंद खड़ी हो गई और एक्सट्रा कवर पर फिल सॉल्ट ने गजब का कैच लपका। यह जोश टंग का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट रहा। ईशान किशन क्रीज पर आए हैं। दो ओवर के बाद भारत ने 24 रन बना लिए हैं।ENG vs IND लाइव स्कोर: दूसरी गेंद पर सिक्स लगाकर वैभव ने खोला खाता
वैभव सूर्यवंशी ने जोफ्रा आर्चर की दूसरी गेंद पर सिक्स लगाकर अपना खाता खोला। हालांकि, यह ओवर की आखिरी गेंद थी। पहले ओवर में कुल 9 रन बने।ENG vs IND लाइव स्कोर: इंग्लैंड ने दिया 202 का टारगेट
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में सैम करन ने 41 रन की पारी खेली। जोस बटलर ने 36 रन का योगदान दिया। भारत पहली बार इंग्लैंड में 200 से ज्यादा का टारगेट चेज करने उतरेगा। भारत की तरह से प्रिंस और हर्षित ने 2-2 विकेट चटकाए।ENG vs IND लाइव स्कोर: इंग्लैंड का गिरा पांचवां विकेट
अक्षर पटेल ने सेट बल्लेबाज फिल सॉल्ट को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। फिल सॉल्ट 44 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स क्रीज पर आए हैं। इंग्लैंड ने 17 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं। अक्षर के ओवर में तीन छक्के लगे।ENG vs IND लाइव स्कोर: सॉल्ट का अर्धशतक
फिल सॉल्ट ने 36 गेंद पर छह चौके और एक छक्के की मदद से अपना 9वां टी20I अर्धशतक पूरा किया। सॉल्ट ने एंकर की भूमिका निभाते हुए टीम का एक छोर संभाले रखा। 14 ओवर समाप्त हो गए हैं। इंग्लैंडने 128 रन बना लिए हैं।ENG vs IND लाइव स्कोर: वैभव ने पकड़ा कैच
वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा कैच लपका। जैकब बेथल ने डीप स्क्वायर की तरफ की बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकर गेंद हवा में ऊंची गई और वैभव ने बिना गलती के मुश्किल कैच को आसान बना दिया। बेथल 13 रन बनाकर आउट हुए। अगली गेंद पर टॉम बैंटन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हर्षित राणा ने दो गेंद पर दो विकेट ली। 12 ओवर के बाद इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। सैम करन क्रीज पर आए हैं। फिल सॉल्ट 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।ENG vs IND लाइव स्कोर: ट्रेंट ब्रिज पहुंचे धोनी
THALA DHONI IS HERE...!!!! 🐐🥹
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 7, 2026
- MS Dhoni is here at Trent Bridge stadium for India Vs England Match. pic.twitter.com/Z5WtLU4CiY
ENG vs IND लाइव स्कोर: पहले 10 ओवर समाप्त
इंग्लैंड की पारी के पहले 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। इंग्लैंड ने 92 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट 24 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेथल 3 गेंद पर 2 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत ने अभी तक पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है। प्रिंस यादव को ही दोनों सफलताएं मिली हैं।ENG vs IND लाइव स्कोर: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका
प्रिंस यादव ने अपने दूसरे ओवर में हैरी ब्रूक को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। हैरी ब्रूक 12 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। 71 के स्कोर पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा। जैकब बेथल क्रीज पर आए हैं। भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपना 45वां जन्मदिन मनाने के लिए नॉर्टिंघम में हैं। वह ट्रेंट ब्रिज में मैच देखने भी पहुंचे हैं।9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 74/2
ENG vs IND लाइव स्कोर: प्रिंस यादव ने बटलर को भेजा पवेलियन
श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए प्रिंस यादव को अटैक पर लगाया। प्रिंस ने पहली ही गेंद पर जोस बटलर को क्लीन बोल्ड कर दिया। यॉर्कर गेंद, एंगल के साथ अंदर आई और जोस बटलर मिस कर गए और क्लीन बोल्ड हो गए। बटलर ने 21 गेंद पर 36 रन बनाए। हैरी ब्रूक क्रीज पर आए हैं।ENG vs IND लाइव स्कोर: इंग्लैंड की सधी हुई शुरुआत
इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत कर ली है। दूसरे मैच में शून्य पर आउट होने वाले फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने अपने-अपने खाते खोल लिए है। बटलर के बल्ले से चौके निकल रहे हैं। वह अपनी फॉर्म तलाश रहे हैं। चौथे ओवर में पारी का पहला सिक्स आया। वो भी जोस बटलर के बल्ले से। बटलर 15 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिल सॉल्ट 9 गेंद पर 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड ने चार ओवर में 32 रन बना लिए हैं।ENG vs IND लाइव स्कोर: अर्शदीप ने मेडन फेंका
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर मेडन किया। हालांकि, तीसरी गेंद पर ही भारत ने अपना एक रिव्यू गंवा दिया। श्रेयस ने LBW की अपील पर रिव्यू लिया। गेंद पिच के बाहर टप्पा खाई थी। इसके चलते भारत ने एक रिव्यू गंवा दिया।ENG vs IND लाइव स्कोर: श्रेयस अय्यर ने की धोनी की बराबरी
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने में एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। श्रेयस अब तक पांच लगातार टॉस जीत चुके हैं।भारतीय T20I कप्तान द्वारा लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीत:-
7 - एमएस धोनी (2010 - 12)
6 - विराट कोहली (2019)
5 - रोहित शर्मा (2020 - 22)
5 - एमएस धोनी (2007)
5 - श्रेयस अय्यर (2026)
ENG vs IND लाइव स्कोर: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंगभारत की प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने एक बदलाव किया है। प्रिंस यादव को रवि बिश्नोई की जगह टीम प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।ENG vs IND लाइव स्कोर: संजू और प्रिंस कर रहे प्रैक्टिस
मैट रोलर बता रहे हैं कि संजू सैमसन रनिंग कर रहे हैं। हालांकि, यह उन्होंने पिछले मुकाबले से पहले भी किया था। प्रिंस यादव मैदान में मौजूद हैं। पिछले मुक़ाबले में रवि बिश्नोई उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। क्या आज प्रिंस यादव बिश्नोई की जगह खेलेंगे। सवालों के जवाब थोड़ी में मिल जाएगा।ENG vs IND लाइव स्कोर: नॉर्टिंघम का मौसम
नॉटिंघम में मौसम सुहाना रहने की संभावना है, और ट्रेंट ब्रिज, जिसे कभी हाई-स्कोरिंग टी20 क्रिकेट का गढ़ माना जाता था। अब अपनी इस छवि से दूर होता दिख रहा है। 2025 से इस मैदान पर खेले गए 16 टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 160 रहा है, हालांकि जीत के समय यह आंकड़ा 191 तक पहुंच जाता है। हालांकि, यह मैदान छोटा ही है, और भारत के लिए सीरीज दांव पर लगी होने के कारण, एक रोमांचक मुकाबले का माहौल बन चुका है।ENG vs IND लाइव स्कोर: पिच रिपोर्ट
आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा। ये मैदान इंग्लैंड के सबसे पुराने और हाई स्कोरिंग ग्राउंड में गिना जाता है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड वाला ये मैदान बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। यहां बाउंड्री छोटी हैं, खासकर स्क्वायर बाउंड्री, जिससे अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और फिल साल्ट जैसे पावर-हिटर फायदा उठा सकते हैं। बीच के ओवरों में पिच फ्लैट रहती है, लेकिन स्पिनर्स अक्षर पटेल, आदिल रशीद और लियाम डॉसन का रोल अहम हो जाएगा क्योंकि गेंदबाजों के पास गलती की गुंजाइश कम रहती है। नॉटिंघम में शाम के वक्त हल्की ओस का असर दूसरी पारी में दिख सकता है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। नॉटिंघम में जुलाई में तापमान 16-20 डिग्री के आसपास रहता है। इस मैच में बारिश की 25% संभावना है, लेकिन खेल पर असर पड़ने की उम्मीद कम है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 175 रन है, लेकिन 190+ का टोटल विनिंग स्कोर माना जाता है।ENG vs IND लाइव स्कोर: थोड़ी देर में होगा टॉस
इंग्लैंड बनाम भारत के बीच तीसरे टी20 मैच का टॉस थोड़ी देर यानी 9:30 बजे होगा। पहली गेंद 10 बजे फेंकी जाएगी। ट्रेंट ब्रिज में टॉस महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय टीम टीम अभी तक परिस्थितियों में ढल नहीं पाई है। उसे जल्द से जल्द सामंजस्य (तालमेल) बैठाना होगा।ENG vs IND लाइव स्कोर: बटलर का खराब प्रदर्शन
जॉस बटलर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उस सीरीज के लिए तीन नंबर छोड़ा था, लेकिन उन्होंने मैनेजमेंट को भरोसा दिला दिया कि वह सॉल्ट के साथ वहां रह सकते हैं। उनके बल्ले से रन निकलना बंद हो गए और ये सवाल भी खड़ा होने लगा कि क्या वह विश्व कप के बाद खेल भी पाएंगे या नहीं। वीकेंड पर डक पर आउट होने का मतलब था कि पिछली 16 T20I पारियों में केवल एक बार 30 का स्कोर पार कर पाए हैं।ENG vs IND लाइव स्कोर: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंगENG vs IND लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी पर होंगी निगाहें
सारा ध्यान वैभव सू्र्यवंशी पर रहने वाला है। ओल्ड ट्रैफर्ड में जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी करने के लिए कदम रखा, उसे देखकर तो ऐसा बिल्कुल नहीं लगता था। अपनी संक्षिप्त पारी के दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के अपने साथी खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर का नाम उन गेंदबाजों की लंबी सूची में शामिल कर लिया, जिनकी पहली ही गेंद पर उन्होंने छक्का मारा है। अब यह उम्मीद करना स्वाभाविक है कि वह जल्द ही IPL से भारतीय टीम में भी अपने शानदार बल्लेबाजी फॉर्म को बरकरार रखेंगे।ENG vs IND लाइव स्कोर: सूर्यकुमार से आगे बढ़ गई है टीम इंडिया
नए लीडर श्रेयस अय्यर के अंडर मैनेजमेंट 2028 के लिए नई टीम तैयार करने की कोशिश में लगा है क्योंकि टीम अब T20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव से आगे बढ़ चुकी है। इसके अलावा लगातार तीन छोटे स्कोर के बाद विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। T20 भले ही सबसे तेज़ प्रारूप है, लेकिन आयरलैंड में लगातार 12 सीरीज़ जीतों का अंत होने के बाद नॉटिंघम में मिली हार से अब दबाव भारत पर आ चुका है।ENG vs IND लाइव स्कोर: हर हाल में जीतना चाहेगी टीम इंडिया
नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी का आगाज थोड़ा फीका रहा है। पहले चार मैच में श्रेयस ने तीन गंवाए और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। ऐसे में आज खेले जाने वाले मुकाबले में भारतीय टीम जीत का स्वाद चखना चाहेगी। साथ ही पांच मैच की टी20 सीरीज में वापसी भी करना चाहेगी।पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने किया क्रिस्टियानो रोनाल्डो को निलंबित, जानिए क्या पूरा मामला
IND vs WI: होलकर में रिकॉर्ड की दहलीज पर अभिषेक, 33 रन बनाते ही टॉप-6 में हो जाएंगे शामिल
Ranji Trophy, PUN vs ASM: असम के खिलाफ मुकाबले में पंजाब के लिए नहीं खेलेंगे शुभमन गिल, जानिए क्या है वजह
SA vs AUS First Test Day 2 Highlights: मैट रेनशॉ की शानदार शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका पर कसा शिकंजा
राजगीर की खूबसूरत वादियों में खो गए रिंकू सिंह, ग्लास ब्रिज पर खिंचवाई फोटो-सफारी का लिया मजा
© 2026 Times Horizon Private Limited
