ENG vs SL 2nd Test: 33 साल बाद इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी लंदन में मात, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

इंग्लैंड ने श्रीलंका को लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन 190 रन के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट औपचारिकता रह गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लॉर्ड्स टेस्ट में श्रीलंका को इंग्लैंड ने 190 रन से रौंदा
  • तीन मैच की सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
  • गस एटकिंसन चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच

लंदन: ओली पोप की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका लॉर्ड्स में खेले गए तीन मैच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 190 रन के अंतर से मात देकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में जीत के लिए 483 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम चौथे दिन 292 रन बनाकर ढेर हो गई और 190 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा दिया। 33 साल लंबे अंतराल के बाद श्रीलंका को लंदन में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। मैच की पहली पारी में शतक और चौथी पारी में पांच विकेट चटकाने वाले ऑलराउंडर गस एटकिंसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में 118 रन बनाए थे। वहीं मैच में कुल 7 विकेट अपने नाम किए। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 6 सितंबर से ओवल में खेला जाएगा।

England Cricket team

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

दिमुथ करुणारत्ने ने खेली अर्धशतकीय पारी

मैच के चौथे दिन 53 रन पर 2 विकेट से आगे खेलने उतरी श्रीलंका ने जल्दी ही नाइट वॉचमैन प्रभात जयसूर्या का विकेट जल्दी ही गंवा दिया। वह क्रिस वोक्स की गेंद पर दूसरे स्लिप में लपके गये। करुणारत्ने और एंजेलो मैथ्यूज (36) ने इसके बाद 55 रन की साझेदारी कर पारी को संवारा। करुणारत्ने टेस्ट में 54वीं बार अर्धशतक लगाने के बाद ओली स्टोन की उछाल लेती गेंद को संभालने में विफल रहे और गेंद उनके दस्तानों से टकराकर विकेटकीपर जैमी स्मिथ के हाथों में चली गयी।

End of Feed