क्रिकेट

VIDEO: इंग्लैंड ने उस्मान ख्वाजा को आउट करने के लिए अनोखी फील्डिंग सेट की, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 19, 2023, 03:10 PM IST

England vs Australia 1st Ashes Test: बर्मिंघम में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट मैच में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा का विकेट लेने के लिए अनोखी फील्डिंग सेट की। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Image

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला एशेज टेस्ट (screenshot)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला एशेज टेस्ट
  • उस्मान ख्वाजा को आउट करने के लिए अनोखी फील्डिंग
  • ओली रॉबिनसन की गेंद पर बोल्ड हुए शतकवीर उस्मान ख्वाजा

ENG vs AUS 1st Ashes Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन (बर्मिंघम) में खेले जा रहे प्रतिष्ठित एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में रोज कुछ ना कुछ खास देखने को मिल रहा है। अब तक बीते टेस्ट मैच के तीन दिनों के खेल में कई रोमांचक पल सामने आए। अपनी पहली पारी 393/8 के स्कोर पर घोषित करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 386 रन पर सिमटी। ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में सबसे अहम योगदान रहा उनके ओपनर उस्मान ख्वाजा का, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा। इस दौरान उस्मान को आउट करने के लिए इंग्लैंड ने अनोखे फील्डिंग सेटअप पर भी प्रयोग किया जिसका वीडियो अब वायरल है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट मैच में 321 गेंदों में 141 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 14 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। अपनी पूरी पारी के दौरान उस्मान ख्वाजा इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण को बेहद आसानी से खेलते नजर आए। ऐसे में इंग्लैंड की टीम के लिए उस्मान को आउट करना बेहद मुश्किल हो गया था।

तभी इंग्लैंड ने एक अनोखी रणनीति को आजमाने का फैसला किया और धीरे-धीरे ये रणनीति उनके लिए काम कर गई। दरअसल, इंग्लैंड ने पिच को छाते का रूप देते हुए फील्डिंग लगाई। उन्होंने छह फील्डर बल्लेबाज के ठीक सामने खड़े कर दिए। तीन फील्डर ऑन साइड पर थे जबकि तीन फील्डर ऑफ साइड पर। ऐसा इसलिए किया गया ताकि उस्मान ख्वाजा को ड्राइव या पारंपरिक शॉट खेलने से परहेज करना पड़े और कुछ नया सोचने पर मजबूर होना पड़े। आखिरकार ओली रॉबिनसन की गेंदबाजी के दौरान उनकी ये रणनीति काम कर गई और उस्मान ख्वाजा ने एक गेंद पर आगे बढ़ने का प्रयास किया और बोल्ड हो गए।

उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलियाई पारी का सातवां विकेट रहे। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 372 रन था। इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ज्यादा समय नहीं लिया और अगले 14 रनों के अंदर इंग्लैंड के बाकी तीन विकेट गिराते हुए उनकी पारी समेट दी।

इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली रॉबिनसन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 3-3 विकेट लिए। वहीं, लंबे समय बाद अपने रिटायरमेंट का फैसला पलटते हुए वापसी कर रहे मोइन अली ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा, जेम्स एंडरसन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article