T20 World Cup 2024: इंग्लैंड के कोच का दावा, ये दो दिग्गज टी20 विश्व कप में जरूर खेलेंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 21, 2023, 02:08 PM IST

England Cricket Team, T20 World Cup 2024: अगले साल वेस्टइंडीज-अमेरिका में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ने अभी से बड़ा दावा कर दिया है। टीम के कोच मैथ्यू मोट के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और पेसर जोफ्रा आर्चर जरूर खेलते नजर आएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2024
  • इंग्लैंड के कोच मैथ्यू मोट का बड़ा बयान
  • टीम के दो दिग्गज विश्व कप में जरूर खेलेंगे

T20 World Cup 2024: इंग्लैंड की सफेद गेंद की प्रारूप की टीम के कोच मैथ्यू मोट ने कहा कि स्टार आल राउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की मैच जिताने की काबिलियत को देखते हुए उनका 2024 टी20 विश्व कप के लिए टीम में होना निहायत जरूरी है इसलिये चोट से जूझ रहे इन दोनों खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बनी रहेगी।

Matthew Mott

मैथ्यू मोट (Instagram)

स्टोक्स के घुटने का नवंबर में ऑपरेशन हुआ था और उनके अगले साल जनवरी से मार्च तक भारत में होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की कप्तानी के लिए फिट होने की उम्मीद है। वहीं आर्चर कोहनी की चोट के कारण मार्च से इंग्लैंड के लिए नहीं खेले हैं। इन दोनों के फिटनेस हासिल करने के बाद टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने की उम्मीद है जो जून में शुरू होगा।

End of Feed