लाहौर: पाकिस्तान दौरे पर 17 साल बाद पहुंची इंग्लैंड क्रिकेट टीम में टी20 सीरीज पर 4-3 के अंतर से कब्जा कर लिया। रविवार को खेले गए सीरीज के सातवें और आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने डेविड मलान की 47 गेंद में नाबाद 78 और हैरी ब्रूक की 29 गेंद में 46 रन की नाबाद पारी की बदौलत 3 विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 142 रन बना सकी और 67 रन अंतर से मैच के साथ सीरीज भी गंवा दी।
Image Credit: AP
अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड को लगे दोहरा झटके
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतक पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही लेकिन पांचवें ओवर में 39 के स्कोर पर एलेक्स हेल्स(18) और फिल साल्ट(20) रन बनाकर आउट हो गए। साल्ट रन आउट हुए और हेल्स को हसनैन ने एलबीडब्लू कर दिया।मलान और डकेट ने पहुंचाया 100 रन के पार
दो विकेट जल्दी जल्दी गंवाने के बाद डेविड मलान और बेन डकेट ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बेन डकेट 19 गेंद में 30 रन बनाकर रन आउट हो गए और इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 101 रन हो गया।मलान ने 34 गेंद में जड़ा अर्धशतक, ब्रूक के साथ की शतकीय साझेदारीइसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैरी ब्रूक ने मलान के साथ मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। इसी दौरान मलान ने 34 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। मलान और ब्रूक के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 59 गेंद में पूरी हो गई। जिसमें मलान ने 50 रन का और ब्रूक ने 45 रन का योगदान दिया।
जीत के लिए पाकिस्तान को दिया 210 रन का लक्ष्य अंत में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। मलान 47 गेंद में 78 और ब्रूक 29 गेंद में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मलान ने अपनी आतिशी पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं ब्रूक के बल्ले से 1 चौका और चार छक्के निकले। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हसनैन विकेट लेने वाले एकलौते गेंदबाज रहे। उनके खाते में एक विकेट आया।
सस्ते में पवेलियन लौटे रिजवान और बाबर आजम
जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। 1.2 ओवर में महज 5 रन के स्कोर पर पाकिस्तान की बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की स्टार सलामी जोड़ी पवेलियन वापस लौट चुकी थी। बाबर आजम को पहले ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस वोक्स ने ब्रूक के हाथों कैच कराकर चलता किया। इसके बाद रीस टॉप्ले ने रिजवान को दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। रिजवान 1 और बाबर 4 रन बना सके।
पाकिस्तान को इफ्तिकार अहमद के रूप में तीसरा झटका भी जल्दी ही लग गया। इफ्तिकार को डेविड विली ने विकेट के पीछ साल्ट के हाथों कैच करा दिया। इफ्तिखार ने 16 गेंद का सामना किया और 19 रन बना सके। उनके आउट होते ही स्कोर 5.1 ओवर में 33 रन पर 3 विकेट हो गया।
