मैदान पर 8 महीने बाद लौटा इंग्लैंड का दिग्गज बल्लेबाज, आते ही खेली धमाकेदार पारी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 25, 2023, 10:48 PM IST

Jonny Bairstow comeback: इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज जॉनी बेरिस्टो पिछले 8 महीने से मैदान से दूर थे। पैर में फ्रैक्चर के बाद उनको काफी समय लग गया पूरी तरह ठीक होने में, लेकिन अब जब वो मैदान पर वापस लौटे हैं तो फिर पुराने अंदाज में लौटे हैं। एशेज सीरीज से पहले उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित करके दिखाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 8 महीने बाद मैदान पर लौटा इंग्लिश धुरंधर
  • जॉनी बेरिस्टो ने मैदान पर लौटते ही किया धमाका
  • यॉर्कशायर सेकेंड की ओर से खेलते हुए ताबड़तोड़ पारी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेरिस्टो (Jonny Bairstow) चोटिल हो गए थे जब पिछले साल गोल्फ खेलने के दौरान वो एक घटना का शिकार हुए। उनके पैर में कई फ्रैक्चर हुआ थे जिसकी वजह से वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल टेस्ट मैच के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे जो बाद में इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। उसके बाद वो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। लेकिन अब वो मैदान पर लौट आए और शान से लौटे हैं।

Jonny Bairstow makes a comeback after long break

जॉनी बेरिस्टो की शानदार वापसी

हेडिंग्ले में यॉर्कशायर सेकेंड इलेवन की तरफ से खेलते हुए नॉटिंघमशायर सेकेंड इलेवन के खिलाफ मैच में जॉनी बेरिस्टो ने वापसी की है और उन्होंने आते ही फिर दिखा दिया कि ना सिर्फ वो पूरी तरह फिट हैं बल्कि आगामी एशेज सीरीज के लिए भी दावा ठोक दिया। बेरिस्टो ने इस मैच में 88 गेंदों में 97 रनों की धुआंधार पारी खेली।

End of Feed