क्रिकेट

मैदान पर 8 महीने बाद लौटा इंग्लैंड का दिग्गज बल्लेबाज, आते ही खेली धमाकेदार पारी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 25, 2023, 10:48 PM IST

Jonny Bairstow comeback: इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज जॉनी बेरिस्टो पिछले 8 महीने से मैदान से दूर थे। पैर में फ्रैक्चर के बाद उनको काफी समय लग गया पूरी तरह ठीक होने में, लेकिन अब जब वो मैदान पर वापस लौटे हैं तो फिर पुराने अंदाज में लौटे हैं। एशेज सीरीज से पहले उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित करके दिखाया है।

Image

जॉनी बेरिस्टो की शानदार वापसी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 8 महीने बाद मैदान पर लौटा इंग्लिश धुरंधर
  • जॉनी बेरिस्टो ने मैदान पर लौटते ही किया धमाका
  • यॉर्कशायर सेकेंड की ओर से खेलते हुए ताबड़तोड़ पारी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेरिस्टो (Jonny Bairstow) चोटिल हो गए थे जब पिछले साल गोल्फ खेलने के दौरान वो एक घटना का शिकार हुए। उनके पैर में कई फ्रैक्चर हुआ थे जिसकी वजह से वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल टेस्ट मैच के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे जो बाद में इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। उसके बाद वो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। लेकिन अब वो मैदान पर लौट आए और शान से लौटे हैं।

हेडिंग्ले में यॉर्कशायर सेकेंड इलेवन की तरफ से खेलते हुए नॉटिंघमशायर सेकेंड इलेवन के खिलाफ मैच में जॉनी बेरिस्टो ने वापसी की है और उन्होंने आते ही फिर दिखा दिया कि ना सिर्फ वो पूरी तरह फिट हैं बल्कि आगामी एशेज सीरीज के लिए भी दावा ठोक दिया। बेरिस्टो ने इस मैच में 88 गेंदों में 97 रनों की धुआंधार पारी खेली।

जॉनी बेरिस्टो बेशक सिर्फ तीन रन से शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने पारी की रफ्तार वैसी ही रखी जिसके लिए वो जाने जाते हैं। अपनी 88 गेंदों तक चली इस पारी में उन्होंने 13 चौके और दो शानदार छक्के जड़े।

अब जॉनी बेरिस्टो की इंग्लैंड की टीम में मुख्य एकादश में कब वापसी होती है ये देखना दिलचस्प होगा लेकिन इतना तय है कि वो चयनकर्ताओं को संदेश दे चुके हैं। इस बार उनको आईपीएल 2023 में भी पंजाब किंग्स के लिए खेलना था लेकिन उन्होंने अपना नाम टेस्ट क्रिकेट में वापसी और उस पर ध्यान लगाने के उद्देश्य से वापस ले लिया था।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article