England ODI Squad: वेस्टइंडीज दौरे पर नए कप्तान के साथ उतरेगी इंग्लैंड टीम, जोस बटलर अब भी फिट नहीं

England ODI Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरे पर टीम एक और नए कप्तान के साथ उतरेगी। इस बार टीम की कमान लियाम लिविंगस्टन को सौंपी गई है।

England ODI Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज मिस करने वाले जोस बटलर वेस्टइंडीज दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह अब भी काफ इंजरी से पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं। उनके अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैरी ब्रूक ने कप्तानी की थी, लेकिन 31 अक्टूबर से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम ने एक नए कप्तान का ऐलान किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की कमान लियाम लिविंग्स्टन को सौंपी गई है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (9)

जोस बटलर (साभार-ICC)

हालांकि, जोस बटलर की वापसी टी20 सीरीज में हो जाएगी। उससे पहले इंग्लैंड ने 13 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट के बाद दो और खिलाड़ी इस स्क्वॉड से जुड़ जाएंगे। यह किसी भी फॉर्मेट में पहली बार होगा जब लिविंग्स्टन इंग्लैंड की कप्तानी करते नजर आएंगे। लिविंग्स्टन को कप्तानी का अनुभव है और वह लंकाशायर के लिए 81 मैच में कप्तानी कर चुके हैं। आदिल रशिद और सैम करन के बाद वह वेस्टइंडीज दौरे पर तीसरे सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे।

End of Feed