ENG vs WI 2nd T20 Pitch Report: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

ENG vs WI 2nd T20I Pitch Report Today Match In Hindi: आज (8 June 2025) इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा मैच खेला जाने वाला है। वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के दौरे पर है और टी20 सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है। अब आज दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला ब्रिस्टोल में आयोजित होने जा रहा है। यहां हम जानेंगे इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट, इस मैदान से जुड़े कुछ खास आंकड़े और दोनों टीमें।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच
  • ब्रिस्टल में खेला जाएगा दूसरा टी20
  • पिच का ऐसा रहेगा हाल

ENG vs WI 2nd T20I Pitch Report In Hindi Today Match: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (England vs West Indies) के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज (8 जून 2025) को खेला जाने वाला है । दोनों टीमों के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला ब्रिस्टोल (Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में खेला जाएगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इससे पहले खेले गए पहले टी20 मैच में इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 21 रन से जीत दर्ज की थी। इससे पहले टीम ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में भी 3-0 से शिकस्त थमा दी थी। ऐसे में कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेल रही वेस्टइंडीज की टीम वापसी करना चाहेगी। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम की नजर एक और सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। भारतीय समय के मुताबिक दूसरा टी20 मुकाबला आज शाम को 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। इंग्लैंड टी20 टीम की कमान हैरी ब्रुक (Harry Brook) के हाथों में है। वहीं मेहमान वेस्टइंडीज टीम की अगुवाई शे होप (Shai Hope) करते नजर आने वाले हैं।

ENG vs WI 2nd T20 Pitch Report.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 पिच रिपोर्ट

दूसरे टी20 मैच की शुरुआत से पहले आइए जान लेते हैं कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में आमने-सामने के आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक इस फॉर्मेट में 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में जहां 18 बार वेस्टइंडीज की टीम को जीत मिली है, वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी कड़ी टक्कर देते हुए वेस्टइंडीज को 17 टी20 मैचों में मात दी है। मौजूदा टी20 सीरीज इंग्लैंड की जमीन पर खेली जानी है। इंग्लैंड में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आते हैं। इंग्लैंड की जमीन पर भी आंकड़ों में वेस्टइंडीज ने बराबरी की टक्कर दी है। यहां पर वेस्टइंडीज ने 4 टी20 मैचों में मेजबान इंग्लैंड को शिकस्त दी है, तो इंग्लैंड की टीम अपनी जमीन पर 4 टी20 मैचों में वेस्टइंडीज को हराने में सफल रही है।

End of Feed