इंजरी के बाद वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी ने साउथ अफ्रीका की टीम की वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीदों को झटका दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच मे आर्चर की गेंदबाजी ने साबित कर दिया की इंग्लैंड टीम इस घातक गेंदबाज को कितना मिस कर रही थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जोफ्रा ऑर्चर ने 6 विकेट लेकर अपनी वापसी को यादगार बना दिया।
जोफ्रा आर्चर
आर्चर ने किया करियर का बेस्ट प्रदर्शन
जोफ्रा आर्चर ने इस मैच में अपने वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच में 9.1 ओवर की गेंदबाजी की और 40 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। जोफ्रा की इस गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड ने आखिरी मुकाबला 59 रन के अंतर से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने जोस बटलर के 131 और डेविड मलान की 118 रन की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 346 रन बनाए।जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम आर्चर की गेंदबाजी के सामने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और केवल 287 बनाकर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 80 और रीजा हैड्रिक्स ने 52 रन की पारी खेली।
सीरीज पर साउथ अफ्रीका का कब्जा
3 मैच की सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम भले ही हार गई हो, लेकिन सीरीज पर उसने 2-1 से कब्जा कर लिया। सीरीज के पहले दो मैच साउथ अफ्रीका ने जीते थे। साउथ अफ्रीका ने पहला मैच 27 रन से जबकि दूसरा मैच 5 विकेट से जीता था। इस हार के साथ ही साउथ अफ्रीका की वर्ल्ड कप में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।फिलहाल साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप सुपर लीग की सूची में 9वें स्थान पर है। आपको बता दें कि इस सूची की टॉप 8 टीमें अपने आप वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी जबकि बाकी टीमों को क्वालीफायर खेलना होगा।
