क्रिकेट

ENG vs PAK Match Live Streaming: इंग्लैंड और पाकिस्तान का मुकाबला आज, जानिए कब और कहां खेला जाएगा यह मैच

England vs Pakistan Match Live Streaming when and where to watch (Khaa dekhee England vs Pakistan 4th T20 Match): इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज का चौथा और निर्णायक मुकाबला आज (30 मई 2024) खेला जाएगा। यह मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर होगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले को भारत में आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

ENG vs PAK, England vs Pakistan Match Live Streaming when and where to watch: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम अंतिम बार आमने-सामने होंगी। चार टी20 मैचों की सीरीज के चौथे और निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों भिड़ने उतरेगी। यह निर्णायक मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का पहला और तीसरा मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की थी। अब इंग्लैंड की टीम की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर हैं। चौथे और निर्णायक मुकाबले में टीम जीत हासिल करती है तो सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम नई रणनीति के साथ उतरेगी और सीरीज को 1-1 से बराबर करने की कोशिश में रहेगी। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले को भारत में आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा मुकाबला कब खेला जाएगा? (ENG vs PAK 4th T20 Match Date)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा मुकाबला 20 मई 2024 यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (ENG vs PAK 4th T20 Match Time)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा मुकाबला रात 11.00 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा मुकाबला कहां खेला जाएगा? (ENG vs PAK 4th T20 Match Venue)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान में खेला जाएगा।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथे मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (ENG vs PAK 4th T20 Match Live Telecast)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथे मुकाबले का प्रसारण भारत में नहीं किया जाएगा।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथे मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (ENG vs PAK 4th T20 Match Live Streaming)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथे टी20 मुकाबले को आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squad)

जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), फिल सॉल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड, बैन डकेट, लियाम लिविंगस्टोन, टॉम हार्टले।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squad)

मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, शादाब खान, हसन अली, अबरार अहमद , अब्बास अफरीदी, इरफान खान, उस्मान खान, आगा सलमान।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article